Home Breaking News जम्मू में तीन दिन में तीसरी आतंकी वारदात: रियासी में बस पर अटैक…कठुआ में घर में घुसे; डोडा में पुलिस पर हमला

जम्मू में तीन दिन में तीसरी आतंकी वारदात: रियासी में बस पर अटैक…कठुआ में घर में घुसे; डोडा में पुलिस पर हमला

0
जम्मू में तीन दिन में तीसरी आतंकी वारदात: रियासी में बस पर अटैक…कठुआ में घर में घुसे; डोडा में पुलिस पर हमला

[ad_1]

Terrorist Attack in jammu and kashmir Third terrorist attack in three days in Jammu

Terrorist Attack
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जम्मू में आतंकी वारदातों में इजाफा हुआ है। तीन दिनों में तीसरी घटना हुई है। रविवार को रियासी जिले में आतंकियों ने बस पर हमला कर दिया था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 41 लोग घायल हुए थे। 

इसके बाद कठुआ में आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी जिसमें एक नागरिक घायल हो गया था, हालांकि इस हमले में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। देर रात डोडा के छत्रगलां में भी आतंकियों ने नाका पार्टी पर हमला किया है।

हीरानगर में आईबी के पास घर में जबरन घुसे आतंकी, मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी मार गिराया

आपको बता दें कि कठुआ जिले के हीरानगर इलाके के सैडा सोहल गांव में मंगलवार की रात एक घर में घुसे आतंकियों की पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी मार गिराया गया। इस दौरान आतंकियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद किसी तरह से परिवार वालों ने सुरक्षा बलों को सूचना दी। 

एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। मौके से भाग निकले एक अन्य आतंकी की तलाश में ऑपरेशन जारी है। घर में घुसे आतंकी हाल ही में घुसपैठ कर दाखिल हुए हैं। वहीं डोडा जिले के छत्रगलां में देर रात आतंकियों ने सुरक्षा बलों के नाके पर फायरिंग की है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here