[ad_1]

छपरा सदर अस्पताल में लगी लोगों की भीड़।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सारण में अधिवक्ता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेथवलिया गांव की है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने पिता और पुत्र की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। ग्रामीण की मदद से दोनों शवों को सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद मरने वालों के परिजनों में आक्रोश है। इधर, दो पक्षों में तनाव देख पुलिस अलर्ट मोड पर है। विधि व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।
छपरा व्यवहार न्यायालय प्रैक्टिस करते दोनों
पुलिस के अनुसार, जमीन विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। वकील और उनके बेटे छपरा व्यवहार न्यायालय प्रैक्टिस करते थे। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबर अपडेट हो रही है…
[ad_2]
Source link