Home Breaking News Gaza War: संयुक्त राष्ट्र के जांच आयोग ने गाजा युद्ध को “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया, इस्राइल ने किया खारिज

Gaza War: संयुक्त राष्ट्र के जांच आयोग ने गाजा युद्ध को “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया, इस्राइल ने किया खारिज

0
Gaza War: संयुक्त राष्ट्र के जांच आयोग ने गाजा युद्ध को “मानवता के खिलाफ अपराध” बताया, इस्राइल ने किया खारिज

[ad_1]

UN Probe Flags "Crimes Against Humanity" In Gaza, Israel Rejects Findings

गाजा में चल रहे युद्ध के बीच हमलों से नष्ट घर
– फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार


संयुक्त राष्ट्र ने अपनी शुरुआती जांच में पाया है कि गाजा में हुए युद्ध के लिए इस्राइल और हमास दोनों ही जिम्मेदार हैं। साथी ही कहा कि इजराइल की कार्रवाई से नागिरकों की मौत हुई, जो कि मानवता के खिलाफ है। 

दो समानांतर रिपोर्टो के आधार पर निकाला निष्कर्ष

संयुक्त राष्ट्र ने यह निष्कर्ष दो समानांतर रिपोर्ट के आधार पर निकाला है। जिसमें पहली रिपोर्ट 7 अक्टूबर के हमास के हमलों पर थी जबकि दूसरी रिपोर्ट इस्राइल की प्रतिक्रिया में की गई कार्रवाई पर आधारित है। संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग(सीओआई) की यह रिपोर्ट व्यापक रूप से लिए गए सबूतों और अपराधियों की पहचान करने के बाद प्रकाशित की गई है। जिसमें इस्राइल में किए गए हमलों और कब्जा करने वाले फिलीस्तीनी क्षेत्रों को शामिल किया गाय है। 

सीओआई का कहना है कि इस्राइल आयोग के साथ सहयोग नहीं करता है और उसके काम में बाधा डालता है। इस्राइल जांच करने वालों को इस्राइल और कब्जा किए गए फिलिस्तीनी क्षेत्रों तक जाने से भी रोकता है। इस्राइल का मानना है कि आयोग इस्राइल विरोधी है।

स्राइल ने आयोग की रिपोर्ट को खारिज किया

इस्राइल राजनायिकों ने जेनेवा में यूएन के आयोग की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। इस्राइल के राजदूत ने जेनेवा में सोवित संघ में कहा, आयोग ने एक बार फिर साबित कर दिया है संयुक्त राष्ट्र जांच आयोग इस्राइल विरोधी राजनीतिक एजेंडा चला रहा है। वहीं आयोग की रिपोर्ट पर हमास की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

इस्राइल के मुताबिक 7 अक्टूबर को सीमा पर से हुए हमले में 1200 से ज्यादा लोग मारे गए, जबकि 250 लोगों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद गाजा में जवाबी सैन्य कार्रवाई की गई है। वहीं फलस्तीनी आंकड़ों के मुताबिक इस्राइल के कारण 37 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here