[ad_1]

जम्मू कश्मीर आतंकी हमला
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
‘जम्मू-कश्मीर’ में 10 जून से 12 जून के बीच ’72’ घंटे के दौरान तीन बड़े आतंकी हमले हुए हैं। मंगलवार रात को डोडा में शुरू हुआ एनकाउंटर अभी खत्म नहीं हुआ है। सेना के करीब आधा दर्जन जवान घायल बताए जा रहे हैं। हीरानगर एनकाउंटर में सीआरपीएफ की 121वीं बटालियन के जवान कबीर दास विकी ने सर्वोच्च बलिदान दिया है। सुरक्षा बलों द्वारा अलग-अलग जिलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी हो रहे हैं। ऑपरेशन से जुड़े विश्वस्त सूत्रों का कहना है, 72 घंटे में तीन हमले, ये एक सोची समझी रणनीति है। पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर, ताजा घुसपैठ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। भले ही बॉर्डर पर सीजफायर लागू है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के सदस्य, जम्मू कश्मीर में प्रवेश कर रहे हैं। फोर्स के सूत्रों ने यह बात मानी है कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन में आतंकियों को हर तरह की मदद पहुंचाने वाली ‘ब्लैक शीप’ (काली भेड़) मौजूद हैं। इनके चलते पड़ोसी मुल्क के दहशतगर्द, सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाते हैं। ‘ब्लैक शीप’ की खोज और पहचान के लिए अलग से ऑपरेशन शुरू किया गया है।
घुसपैठ की संभावना से इनकार नहीं
पिछले कुछ समय से आतंकियों का फोकस, कश्मीर घाटी की बजाए, जम्मू क्षेत्र पर अधिक हो रहा है। रविवार को जम्मू के रियासी में आतंकवादियों ने शिवखोड़ी मंदिर से कटरा जा रहे तीर्थयात्रियों की एक बस को निशाना बनाया था। इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई थी, जबकि तीन दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। सूत्रों का कहना है, एकाएक जम्मू की तरफ आतंकी संगठनों के हमलों में जो तेजी देखी जा रही है, उसके पीछे घुसपैठ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जम्मू कश्मीर पुलिस की खुफिया इकाई के सूत्रों का भी कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से बड़ी घुसपैठ संभव है। ऐसा भी हो सकता है कि यह घुसपैठ एक ही बार न होकर, छोटे-छोटे अंतराल पर हुई हो। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर सुरक्षाबलों का शिकंजा कसता जा रहा है। ऐसे में आतंकियों की नई भर्ती में भी काफी गिरावट आ गई है। पाकिस्तान के आतंकी संगठनों को घाटी में नए चेहरे नहीं मिल रहे हैं।
पुख्ता इनपुट जुटाकर करते हैं हमला
सूत्रों के अनुसार, इस स्थिति में पाकिस्तान के आतंकी संगठन, एक नई रणनीति पर काम कर रहे हैं। वे हमले की रणनीति ऐसी बनाते हैं कि जिसमें सुरक्षा बलों को ज्यादा नुकसान हो। आमने-सामने की लड़ाई न हो। इस तरह की रणनीति में सुरक्षा बलों के वाहन, छोटे अस्थायी कैंप और नाके पर घात लगाकर हमला, शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों में स्थित प्राचीन ‘भूलभुलैया’ गुफाओं में ’58’ पाकिस्तानी दहशतगर्द छिपे हैं। इनके अलावा लगभग 32 लोकल आतंकी भी उनके साथ हैं। गत दो वर्ष में पाकिस्तानी आतंकियों की रणनीति यही रही है कि वे समय के एक निर्धारित अंतराल के बाद पूरी तरह से पुख्ता इनपुट जुटाकर हमला करते हैं। दो वर्ष में हुए करीब आधा दर्जन ऐसे हमलों में सुरक्षा बलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। आतंकी संगठन, सिक्योरिटी फोर्स की मूवमेंट से जुड़े इंटेलिजेंस इनपुट एकत्रित करते हैं। इनके पास जो संचार सिस्टम होता है, उसे ट्रैक करना आसान नहीं होता। वे आपसी बातचीत के लिए विभिन्न तरह के ‘एप’ का इस्तेमाल करते हैं।
[ad_2]
Source link