Home Sports T20 WC 2024: विराट को करनी चाहिए ओपनिंग? रोहित के मास्टर प्लान पर दिग्गज का फॉर्मूला, कहा- हर मुश्किल कंडीशन

T20 WC 2024: विराट को करनी चाहिए ओपनिंग? रोहित के मास्टर प्लान पर दिग्गज का फॉर्मूला, कहा- हर मुश्किल कंडीशन

0
T20 WC 2024: विराट को करनी चाहिए ओपनिंग? रोहित के मास्टर प्लान पर दिग्गज का फॉर्मूला, कहा- हर मुश्किल कंडीशन

[ad_1]

IND vs USA:  विराट कोहली, टीम इंडिया का वो खिलाड़ी जिसके सामने पिच और गेंदबाज ज्यादा मायने नहीं करते. रन मशीन कोहली का खेल उस स्तर पर पहुंच चुका है कि वह हर परिस्थिति में विरोधी टीम की धज्जियां उड़ाने का माद्दा रखते हैं. लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर ओपनर कोहली का फॉर्मूला अभी तक चलता नजर नहीं आया है. टीम इंडिया भले ही दोनों मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन विराट दोनों मैचों में मिलाकर दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए हैं. जिसके बाद उन्हें मिले नए रोल के चर्चे तेज हो चुके हैं. 

किंग कोहली की ओपनिंग का मास्टर प्लान

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बतौर ओपनर खेलने उतरे हैं. आईपीएल 2024 में ओपनिंग करते हुए विराट का बल्ला जमकर बोला लेकिन आईसीसी इवेंट में मानों रनों का अकाल पड़ा हो. दोनों मैचों में मिलाकर कोहली महज 5 रन बनाने में कामयाब हुए. अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या कोहली को अभी भी ओपनिंग करनी चाहिए. टीम इंडिया यूएसए के खिलाफ मैच खेलने जा रही है और भारतीय फैंस को विराट से एक बड़ी पारी का इंतजार है. इसका डिटेल में जवाब क्रिकेट पंडितों में से एक अंबाती रायुडू ने दिया है.  

क्या बोले अंबाती रायुडू? 

रायुडू ने स्टार स्पोर्ट्स पर विराट की ओपनिंग को लेकर कहा, ‘मुझे हीं लगता कि इस समय इस कॉम्बिनेशन को डिस्टर्ब करना चाहिए. विराट कोहली, जो इंटेंट के साथ बैटिंग कर रहे हैं. पिछले गेम में हमने एक शानदार कवर ड्राइव देखा और जिस बॉल पर आउट हुए वो भी एक शानदार शॉट था, बस फील्डर के ऊपर से मारना चाहिए था. उनका इंटेंट जबरदस्त है और पूरा वर्ल्ड कप इसी इंटेंट के साथ खेलते हैं और यही कॉम्बिनेशन रहता है तो ऐसे मैच आएंगे जब ये दोनों एकतरफा जीत दिलाएंगे.’

पीयूष चावला ने भी पढ़े कसीदे

रायुडू के अलावा पीयूष चावला ने भी कसीदे पढ़े. उन्होंने बताया कि विराट एक ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी की है और हर कंडीशन में बैटिंग करने की क्षमता उनके पास है. विराट के बल्ले से बड़ी पारी अब ज्यादा दूर नहीं है. उन्होंने कहा कि कई बार 8-10 गेंदो में पता लग जाता है कि आप किस तरह की फॉर्म में हैं. कई बल्लेबाजों ने 30+ रन बनाए लेकिन वो उतने पॉजिटिव नहीं दिखे. विराट के बल्ले के बीच गेंद आ रहा है और वह कभी भी बड़ी पारी खेल सकते हैं. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here