Home World US: राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन को झटका, बेटा गन केस में दोषी करार, जानें कितनी हो सकती है सजा?

US: राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन को झटका, बेटा गन केस में दोषी करार, जानें कितनी हो सकती है सजा?

0
US: राष्ट्रपति चुनाव से पहले जो बाइडेन को झटका, बेटा गन केस में दोषी करार, जानें कितनी हो सकती है सजा?

[ad_1]

President’s Son Hunter Biden Convicted in Gum Case: यूएस प्रेसिडेंट जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को मंगलवार को एक जूरी ने 2018 में बंदूक खरीदने के लिए अवैध नशीली दवाओं के इस्तेमाल के बारे में झूठ बोलने का दोषी ठहराया. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक वह किसी अपराध के लिए दोषी ठहराए जाने वाले किसी पदस्थ अमेरिकी राष्ट्रपति के पहले बच्चे बन गए.

बाइडेन के गृहनर विलमिंगटन, डेलावेयर में 12 सदस्यीय जूरी ने हंटर को उसके खिलाफ तीनों मामलों में दोषी पाया.

जो बाइडेन ने जारी किया बयान
अदालत के फैसले की घोषणा के बाद, राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि वह मामले के नतीजे को स्वीकार करते हैं और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हैं. बता दें जो बाइडेन पिछले हफ्ते कहा था कि अगर उनके बेटे को दोषी ठहराया जाता है तो वह उसे माफ़ नहीं करेंगे.

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन और उनके रिपब्लिकन विरोधी पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप आमने-सामने थे. ट्रंप को भी पिछले महीने अदालत ने हश मनी केस में दोषी ठहराया है.

अभियोजकों ने दी ये दलील
अभियोजकों ने दलील दी कि राष्ट्रपति के बेटे ने बंदूक खरीद के लिए अनिवार्य फॉर्म में झूठ बोला कि वह अवैध रूप से ड्रग्स का सेवन नहीं करते हैं या नशे के आदी नहीं हैं.

एपी के मुताबिक दोनों पक्षों की दलीलों के बाद जब फैसला सुनाया गया तो हंटर बाइडन सामने देखते रहे और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. फैसले के बाद, उन्होंने अपने दोनों वकीलों को गले लगाया और मुस्कुराया.

फैसले से निराश हैं हंटर
एक लिखित बयान में हंटर बाइडेन ने कहा कि वह फैसले से निराश हैं, लेकिन परिवार और दोस्तों के समर्थन के लिए आभारी हैं. हंटर के वकील ने कहा कि वह उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का सहारा लेंगे.

राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन अदालत द्वारा फैसला सुनाए जाने के कुछ ही मिनट बाद अदालत पहुंचीं. हंटर बाइडन अपनी मां और पत्नी का हाथ थामे अदालत कक्ष से बाहर निकले. उन्होंने पत्रकारों से बात नहीं की.

हंटर को कितनी सजा हो सकती है?
रॉयटर्स के मुताबिक बंदूक के आरोपों के लिए सजा के दिशानिर्देश 15 से 21 महीने हैं, लेकिन लीगल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह के मामलों में प्रतिवादियों को अक्सर कम सजा मिलती है और अगर वे अपनी प्री-ट्रायल रिहाई की शर्तों का पालन करते हैं तो उनके जेल जाने की संभावना कम होती है.

सीएनएन के साथ एक ऑडियो इंटरव्यू में, जूरी के एक सदस्य, जिसकी पहचान केवल नंबर 10 के रूप में की गई, ने कहा: ‘विचार-विमर्श करते समय, हम सजा के बारे में नहीं सोच रहे थे और मुझे वास्तव में नहीं लगता कि हंटर को जेल जाना चाहिए.’

यूएस डिस्ट्रिक्ट जज मेरीलेन नोरिका ने सज़ा सुनाने की कोई तारीख तय नहीं की, लेकिन कहा कि यह आमतौर पर 120 दिनों के भीतर होगी. इसका मतलब है कि यह 5 नवंबर को होने वाले यूएस राष्ट्रपति चुनाव से लगभग एक महीने पहले फैसला आ सकता है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here