Home Sports इस खिलाड़ी के दम पर टीम इंडिया ने जीता मैच, मैच के बाद कप्तान रोहित ने खोल दिया राज

इस खिलाड़ी के दम पर टीम इंडिया ने जीता मैच, मैच के बाद कप्तान रोहित ने खोल दिया राज

0
इस खिलाड़ी के दम पर टीम इंडिया ने जीता मैच, मैच के बाद कप्तान रोहित ने खोल दिया राज

[ad_1]

T20 World Cup 2024: अमेरिका के खिलाफ ICC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए मैच में बुधवार को न्यूयॉर्क में 7 विकेट की जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें पता था कि इस पिच पर लक्ष्य कर पीछा करना मुश्किल होगा. अमेरिका को आठ विकेट पर 110 रन पर रोकने के बाद भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ अर्शदीप सिंह ने नौ रन देकर चार विकेट लिए. सूर्यकुमार यादव (नाबाद 50) और शिवम दुबे (नाबाद 31) ने चौथे विकेट के लिए 65 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

मैच के बाद क्या बोले कप्तान रोहित 

रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा, ‘हम जानते थे कि इतना रन बनाना मुश्किल होगा. इसे हासिल करने का श्रेय हमें जाता है. सूर्यकुमार और दुबे ने आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया.’ रोहित शर्मा ने मैच में कड़ी टक्कर देने के लिए अमेरिका के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए, ‘अमेरिका में कई खिलाड़ी के साथ हम खेल चुके हैं. उनके क्रिकेट की विकास को देखकर मैं खुश हूं, हमने उन्हें एमएलसी में खेलते हुए देखा है. वे कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर अपनी पहचान बना रहे हैं.’

रोहित ने इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ 

रोहित शर्मा ने इस मौके पर कहा कि सुपर आठ में पहुंचने के बाद वह राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन न्यूयॉर्क के इस मैदान पर परिस्थितियां काफी मुश्किल थी. रोहित शर्मा ने कहा, ‘अर्शदीप ने शानदार शुरुआत की. हम गेंदबाजी में अपने विकल्पों को परखना चाहते थे इस लिए दुबे ने भी गेंदबाजी की. सुपर आठ में पहुंचना बड़ी राहत है, लेकिन यहां खेलना आसान नहीं था. यहां हर मैच का रुख किसी भी टीम की ओर हो सकता था.’

सुपर-8 में भारत 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (चार ओवर में नौ रन पर चार विकेट)  की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बाद सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे के बीच मुश्किल पिच पर 65 गेंद में 67 रन की अटूट साझेदारी के दम पर भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप ए मैच में अमेरिका को 10 गेंद शेष रहते सात विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की. अमेरिका को आठ विकेट पर 110 रन पर रोकने के भारत ने 18.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 111 रन बनाए जो सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है. टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक के बाद छह अंकों के साथ भारत सुपर आठ में पहुंच गया. अमेरिका तीन मैच में चार अंक के साथ दूसरे स्थान पर है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here