Home Breaking News कारोबारी ने दी जान: पहली बार असफल… 25 मिनट बाद दोबारा फंदे से झूले, घटना CCTV में कैद; दो वीडियो सामने आए

कारोबारी ने दी जान: पहली बार असफल… 25 मिनट बाद दोबारा फंदे से झूले, घटना CCTV में कैद; दो वीडियो सामने आए

0
कारोबारी ने दी जान: पहली बार असफल… 25 मिनट बाद दोबारा फंदे से झूले, घटना CCTV में कैद; दो वीडियो सामने आए

[ad_1]

Bullion trader commits suicide in Kanpur incident was captured on CCTV two videos surfaced

सराफ कारोबारी ने दी जान
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छोटी सी बात मन में ऐसा घर कर गई कि 40 साल के सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह ने अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली। मंगलवार रात हुई यह घटना कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। 

पहले वीडियो में नजर आ रहा कि कारोबारी रात एक बजकर 11 मिनट और 50वें सेकंड में कमरे में आते हैं। बेड पर चढ़कर पंखे के सहारे एक कपड़े से फंदा बनाते हैं और कुछ देर बाद लटक जाते हैं। हालांकि उनके पैर जमीन से छू रहे होते हैं तो बेड पर चढ़कर फंदा गले से निकाल देते हैं। 

करीब 25 मिनट बाद फिर से रोते हुए फंदा तैयार करते हैं और एक बजकर 38 मिनट और 50वें सेकंड पर फंदे से लटक जाते हैं। करीब दो मिनट बाद उनके प्राण निकल जाते हैं। बिरहाना रोड निवासी सराफा कारोबारी आनंद उर्फ शेर सिंह की बिरहाना रोड पर ही गोकुल ज्वैलर्स व दीप ज्वैलर्स नाम से दुकान है। 

परिवार में पत्नी प्रीति, 12 साल का बेटा राजवीर सिंह और आठ साल की बेटी ऐश्वर्या है। उनके साथ में छोटा भाई अमन सिंह और मां मंजू सिंह भी रहती हैं। एसीपी कलेक्टरगंज मोहसिन खान ने बताया कि आनंद की पत्नी प्रीति कुछ दिन पहले सास से कहासुनी के बाद बेटी को लेकर फर्रुखाबाद मायके चली गई थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here