Home Sports सचिन को कुछ हो जाता तो भारत के लोग जिंदा जला देते, 17 साल पहले शोएब अख्तर कर बैठे थे ये बड़ी गलती

सचिन को कुछ हो जाता तो भारत के लोग जिंदा जला देते, 17 साल पहले शोएब अख्तर कर बैठे थे ये बड़ी गलती

0
सचिन को कुछ हो जाता तो भारत के लोग जिंदा जला देते, 17 साल पहले शोएब अख्तर कर बैठे थे ये बड़ी गलती

[ad_1]

Sachin Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के खतरनाक तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच रोमांचक जंग देखने को मिलती थी. इन दोनों के बीच क्रिकेट के मैदान पर कई बार कड़ी टक्कर देखने को मिली है. शोएब अख्तर के मुताबिक सचिन तेंदुलकर को लेकर एक बार एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया. 

सचिन को लेकर अख्तर का बड़ा खुलासा 

शोएब अख्तर ने एक बार स्पोर्ट्सकीड़ा को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2007 में सचिन तेंदुलकर और उनके बीच कुछ ऐसा हुआ था, जिसके बाद भारत के लोग उन्हें जिंदा जला देते. बता दें कि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक साथ बैठे थे और मजाक में अख्तर ने सचिन को उठाने की कोशिश की थी. हालांकि सचिन तब अख्तर के हाथों से फिसलकर नीचे गिर गए.

सचिन तेंदुलकर को उठाने की कोशिश की

शोएब अख्तर ने बताया था कि सचिन तेंदुलकर को एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उन्होंने मजाक में उठाने की कोशिश की, लेकिन वो उनके हाथों से फिसल गए. अख्तर ने कहा, ‘मैंने मजाक में सचिन तेंदुलकर को उठाने की कोशिश की, लेकिन वो मेरे हाथों से फिसल गए और वो नीचे गिर गए. लेकिन ज्यादा बुरी तरीके से नहीं.’

‘भारत के लोग मुझे जिंदा जला देते’

शोएब अख्तर ने कहा, ‘फिर मैंने सोचा कि मैं तो गया. मुझे लग रहा था कि अगर सचिन तेंदुलकर अनफिट या चोटिल हो जाते तो मुझे दोबारा कभी भारत का वीजा नहीं मिलता. भारत के लोग मुझे कभी अपने देश में नहीं बुलाते और या मुझे जिंदा जला देते.’ अख्तर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि कुछ ऐसा होता तो उन्हें शायद दोबारा भारतीय सरजमीं पर आने का मौका नहीं मिलता. शोएब ने कहा, ‘पाकिस्तान के बाद जिस देश में मुझे सबसे ज्यादा प्यार मिलता है, वो भारत है. मैंने जब-जब भारत का दौरा किया है तब-तब अपने साथ अच्छी यादों को लेकर आया हूं.’

हरभजन और युवराज ने दिया ऐसा रिएक्शन

शोएब अख्तर ने बताया कि जब सचिन तेंदुलकर नीचे गिरे तब वहां पर हरभजन सिंह और युवराज सिंह भी थे और उन्होंने कहा कि वो क्या रहे हैं. उसके बाद शोएब अख्तर सचिन के पास गए और उनको प्यार से गले लगाया. बता दें कि सचिन को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. उन्होंने अपने करियर के दौरान वनडे में 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं. सभी प्रारूपों को मिलाकर सचिन के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं. बता दें कि सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. 24 फरवरी 2010 को सचिन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here