Home Breaking News Euro Cup: किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता यूरो कप का खिताब, किसके नाम सर्वाधिक गोल? ग्राफिक्स में हर जानकारी

Euro Cup: किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता यूरो कप का खिताब, किसके नाम सर्वाधिक गोल? ग्राफिक्स में हर जानकारी

0
Euro Cup: किस टीम ने सबसे ज्यादा बार जीता यूरो कप का खिताब, किसके नाम सर्वाधिक गोल? ग्राफिक्स में हर जानकारी

[ad_1]

UEFA Euro Cup History Winners List Most Goal Scorer Records and Stats Full Details

यूरो कप 2024
– फोटो : amar ujala

विस्तार


UEFA यूरो कप 2024 का 15 जून से आगाज होने जा रहा है। इसे UEFA यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप और UEFA यूरोपियन चैंपियनशिप के नाम से भी जाना जाता है। इस टूर्नामेंट का आगाज 1960 में हुआ था और यह हर चार साल पर खेला जाता है। हालांकि, 2020 में इसे कोरोना के चलते एक साल पोस्टपोन करना पड़ा। यूरो कप 2020 दरअसल 2021 में खेला गया था, लेकिन इसका नाम यूरो कप 2020 ही रहा। फीफा वर्ल्ड कप के बाद इस टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा महत्व है और इसलिए इसे मिनी वर्ल्ड कप भी कहा जाता है। यूरोप के दिग्गज देश इस टूर्नामेंट में आमने-सामने होते हैं।

64 साल के टूर्नामेंट के इतिहास में यूरो कप 2020 में पहली बार 11 देशों ने मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। इनमें अजरबैजान, डेनमार्क, इंग्लैंड, जर्मनी, हंगरी, इटली, नीदरलैंड्स, रोमानिया, रूस, स्कॉटलैंड और स्पेन जैसे देश शामिल थे। हालांकि, इस साल (2024) जर्मनी अकेले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। टूर्नामेंट में 24 टीमें खेलेंगी। 15 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा। स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल पर सभी की नजरें होंगी। वहीं, इटली की टीम खिताब बचाने उतरेगी। यूरो कप 2020 में इटली ने इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

UEFA Euro Cup 2024: ग्रुप और मैचों की टाइमिंग समेत पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here