Home Breaking News Maharashtra: NCP का सवाल- हिस्ट्रीशीटर के घर क्यों गया शरद गुट का सांसद? पालघर- ऑपरेशन में जुटी सेना-नौसेना

Maharashtra: NCP का सवाल- हिस्ट्रीशीटर के घर क्यों गया शरद गुट का सांसद? पालघर- ऑपरेशन में जुटी सेना-नौसेना

0
Maharashtra: NCP का सवाल- हिस्ट्रीशीटर के घर क्यों गया शरद गुट का सांसद? पालघर- ऑपरेशन में जुटी सेना-नौसेना

[ad_1]

Maharashtra Updates Thane Mumbai Palghar Army Navy Excavator Politics Crime and other News in Hindi

महाराष्ट्र अपडेट
– फोटो : Amar Ujala

एनसीपी ने शरद पवार गुट के सांसद के पुणे में हिस्ट्रीशीटर के घर जाने पर उठाए सवाल

महाराष्ट्र में राजनीति हर दिन करवट बदल रही है। इस कड़ी में कई ऐसे मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे एक दल दूसरे दल पर जमकर जुबानी हमले बोल रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) के अहमदनगर से सांसद निलेश लंके के पुणे में एक हिस्ट्रीशीटर के घर जाने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित गुट ने जमकर निशाना साधा है। बता दें कि कुछ महीने पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ पवार के हिस्ट्रीशीटर गजानन मार्ने उर्फ गाज्या मार्ने के घर जाने के बाद जमकर बवाल हुआ था। जिसे अजित पवार ने गलत ठहराते हुए अपने बेटे को आपराधिक प्रवृति के लोगों से मिलने से बचने के लिए कहा था। हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें गजानन मार्ने अपने घर पर सांसद निलेश लंके को स्वागत करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो के सामने आने पर एनसीपी नेता अमोल मितकारी ने निलेश लंके के एक अपराधी के घर जाने पर भर्त्सना करते हुए एनसीपी शरद गुट के नेताओं की चुप्पी पर निशाना साधा है। हालांकि इस पर पलटवार करते हुए एनसीपी शरद गुट की नेता विद्या चवन ने कहा कि वो अपने पार्टी के सांसद से बात करेंगी और पूछेंगी कि उनके वहां जाने का और स्वागत सत्कार स्वीकार करने की वजह क्या थी। उन्होंने आगे कहा कि जो गलत है वो गलत है, चाहे वो हमारे पार्टी के नेता ने किया या किसी और ने किया हो।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here