[ad_1]
New York Stadium Demolish : अमेरिका और वेस्टइंडीज की साझा मेजबानी में जारी टी20 वर्ल्ड कप के बीच ही न्यूयॉर्क को गिराने की तैयारी हो चुकी है. इंडिया-अमेरिका मुकाबले के बाद इस स्टेडियम के बाहर काफी बुलडोरजर देखी गईं. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. न्यूयॉर्क का नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत-पाकिस्तान और भारत-अमेरिका समेत कुल 8 टी20 वर्ल्ड कप मैच खेले गए. अब इस मैदान का नामोनिशान तक नहीं बचेगा. आइए जानते हैं आखिरी ऐसा क्यों हो रहा है.
स्टेडियम गिराने की क्या है वजह?
T20 वर्ल्ड कप 2024 के 8 मैचों की मेजबानी करने के बाद न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के आइजनहावर पार्क में स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को 14 जून को ध्वस्त कर दिया जाएगा. जाहिर सी बात है यह सुनकर हर क्रिकेट फैन सवाल आएगा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, यह स्टेडियम केवल 5 महीनों में बनकर तैयार हुआ. इसे टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से बनाया गया था. स्टेडियम को कुछ मुकाबलों के लिए ही तैयार किया गया था. भारत का अमेरिका के खिलाफ ग्रुप ए मैच इस मैदान पर खेला जाने वाला आखिरी मैच था. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्टेडियम के बाहर बुलडोजर खड़े देखे गए.
— ANI (@ANI) June 13, 2024
हुआ था भारत-पाकिस्तान ब्लॉकबस्टर मुकाबला
इसी मैदान पर कुछ दिन पहले भारत और पाकिस्तान के बीच ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिला था. इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से मात दी थी. बता दें कि इस मैदान की पिच ऑस्ट्रेलिया के मंगाई गई थीं. ड्राप-इन पिच पर सारे मुकाबले खेले है, जो बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल साबित हुई. ड्राप-इन पिच का गेंदबाजों ने भरपूर फायदा उठाया. इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर 137 रन रहा, जोकि कनाडा ने आयरलैंड के खिलाफ हुए मुकाबले में बनाए थे.
भारत ने जीते अपने सभी मैच
कुल 8 मुकाबलों में से न्यूयॉर्क के मैदान पर भारत ने तीन मैच खेले और तीनों ही जीते. पहले मैच में आयरलैंड को हराया था. इसके बाद बारी पाकिस्तान की थी और तीसरे मैच में मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से हराकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. मेजबान अमेरिका ने इस मैदान पर एक ही मैच (भारत के खिलाफ) खेला और हार मिली. इस मैदान का रिकॉर्ड देखें तो पहले फील्डिंग करने वाली टीम को ज्यादा जीत मिली हैं.
[ad_2]
Source link