[ad_1]

टी20 विश्व कप 2024
– फोटो : ICC/T20 World Cup/Twitter
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 में रोमांच का दौर बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे सुपर-8 राउंड की तारीखें नजदीक आ रही हैं, चारों ग्रुप में मुकाबले और रोमांचक होते जा रहे हैं। इस टी20 विश्व कप मे 20 टीमें खेल रही हैं। हालांकि, पहले राउंड के बाद सिर्फ आठ टीमें ही सुपर-8 राउंड में पहुंचेंगी। 12 टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी। इन 12 टीमों में से कई बड़ी टीमों पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसे बड़े देश शामिल हैं। पाकिस्तान की उम्मीदों पर जहां बारिश पानी फेर सकती है, वहीं इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के लिए यहां से हर मुकाबले करो या मरो वाले हैं। हारने पर टीम की उम्मीदें समाप्त हो जाएंगी। आइए जानते हैं हर ग्रुप में सुपर-8 में पहुंचने के क्या समीकरण हैं…
[ad_2]
Source link