[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्डकप 2024 में एक टीम से खेल रही भाइयों की जोड़ी अलग-अलग कारणों से चर्चा में हैं. जहां छोटा भाई अपने खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना का सामना कर रहा है वहीं बड़े भाई को शानदार प्रदर्शन के कारण वाहवाही मिल रही है. यहां हम जिक्र कर रहे हैं युगांडा टीम के रॉजर मुकासा और फ्रेंक सुबुगा की. युगांडा की टीम पहली बार टी20 वर्ल्डकप में खेल रही है. इसने अपने तीन मैचों में से एक में जीत हासिल की है. इस दौरान जहां बड़े भाई फ्रेंक ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी है, वहीं छोटे भाई रॉजर के लिए यह टूर्नामेंट अब तक ‘फ्लॉप शो’ रहा है.
युगांडा को अपने अभियान के दौरान अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज से करारी हार का सामना करना पड़ा है जबकि टीम ने पापुआ न्यू गिनी को शिकस्त दी है. टीम के प्रमुख बैटर रॉजर मुकासा तो इस टूर्नामेंट के अपने प्रदर्शन को भूलना ही पसंद करेंगे. तीन मैचों में वे अब तक कुछ मिलाकर 6 बॉल ही खेल सके हैं और शून्य की ‘हैट्रिक’ बनाई है.
भुलक्कड़ रोहित, बटलर के बैट से लोगो हटाया और..टी20 WC 2024 के खास मोमेंट्स
छोटे भाई मुकासा तीन पारियों में खेल पाए कुल 6 गेंद, हर बार LBW
मुकासा (Roger Mukasa) युगांडा की ओर से कभी पारी की शुरुआत करते हैं तो कभी तीसरे नंबर पर उतरते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने ‘गोल्डन डक’ बनाया. अपनी पहली ही गेंद वे फजलहक फारुकी के शिकार बने. पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में वे ओपनिंग करते हुए तीन बॉल और तीसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो गेंद ही खेल सके. इन दोनों पारियों में भी उनका खाता नहीं खुला. मजे की बात यह है कि तीनों ही पारियों में वे LBW हुए. युगांडा को अपना आखिरी ग्रुप मैच 14 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है. खराब प्रदर्शन के चलते इस मैच में मुकासा को प्लेइंग XI में स्थान मिलने की संभावना कम है.
गॉर्डन और जॉर्डन….टी20 वर्ल्डकप 2024 के दो बॉलरों के साथ जुड़ा अहम संयोग
मौजूदा वर्ल्डकप में सबसे अधिक बार 0 पर आउट
टी20 वर्ल्डकप 2024 में मुसाका इस समय सबसे अधिक बार 0 पर आउट होने वाले बैटर हैं. उनके अलावा किसी अन्य ने इस टूर्नामेंट में तीन बार ‘डक’ नहीं बनाया है. मौजूदा टी20 वर्ल्डकप में 35 वर्षीय मुकासा का बल्ला भले ही उनसे रूठा हो लेकिन उनके टी20I के रिकॉर्ड प्रभावी हैं. 58 टी20 मैचों में दाएं हाथ के इस बैटर ने 23.25 के औसत और 120.77 के स्ट्राइक रेट से 1186 रन बनाए हैं जिसमें पांच अर्धशतक हैं. इस दौरान 133 चौके व 36 छक्के वे लगा चुके हैं. एक कैलेंडर ईयर(2023) में 738 रन भी वे बना चुके हैं.
‘जस्सी’ जैसा कोई नहीं, बेहद घातक-किफायती, T20I करियर में कभी नहीं दिए 50 से ज्यादा रन
टूर्नामेंट की सबसे किफायती बॉलिंग बड़े भाई सुबुगा ने की
मुकासा के इस खराब प्रदर्शन के बीच उनके बड़े भाई फ्रेंक सुबुगा (Frank Nsubuga) अपने प्रदर्शन से तारीफ हासिल कर रहे हैं. 43 साल के ऑफब्रेक बॉलर सुबुगा के नाम पर टी20 वर्ल्डकप 2024 का एक पारी का सबसे किफायती बॉलिंग विश्लेषण दर्ज है. पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में उन्होंने 4 ओवर में दो मेडन रखते हुए 4 रन देकर दो विकेट (इकोनॉमी 1.00) लिए थे. यही नहीं, मौजूदा टूर्नामेंट में दो ओवर मेडन फेंकने वाले सुबुगा इकलौते बॉलर हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में सुबुगा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में टीम की 3 विकेट की जीत के उनका अहम रोल रहा था जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 29 रन देने के बावजूद उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था.
110 किलो के आजम खान हो रहे ट्रोल, टी20 वर्ल्ड कप में जलवा दिखा चुके 4 ‘वजनदार’ क्रिकेटर
सुबुगा टी20 इंटरनेशनल में फेंक चुके 17 मेडन
सुबुगा टी20 इंटरनेशनल के सबसे किफायती बॉलर हैं. 56 टी20I के करियर में उन्होंने अब तक 17 मेडन ओवर डाले हैं. कोई अन्य बॉलर उनके आसपास भी नहीं है. चूंकि युगांडा आईसीसी का एसोसिएट मेंबर हैं, ऐसे में उनके प्रदर्शन को कई बार ज्यादा चर्चा नहीं मिल पाती. टी20I में मेडन फेंकने के मामले में दूसरे स्थान पर केन्या के स्पिनर शेम नगोचे हैं जो 12 मेडन ओवर फेंक चुके हैं. भारत के जसप्रीत बुमराह (11 मेडन) इस सूची में तीसरे और भारत के ही भुवनेश्वर कुमार व जर्मनी के गुलाम अहमद (10-1 मेडन) संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं.
टी20I में 4.79 की है इकोनॉमी : सुबुगा टी20 इंटरनेशनल के सबसे ‘कंजूस’ बॉलर हैं. टी20I में आमतौर पर 6 की इकोनॉमी (प्रति ओवर दिए गए औसत रन) वाले बॉलर को अच्छा माना जाता है लेकिन सुबुगा की इकोनॉमी तो 4.79 की है यानी इस फॉर्मेट के इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने हर ओवर में औसतन 4.79 रन ही दिए हैं जो वाकई बड़ी उपलब्धि है.
Tags: Icc T20 world cup, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 13, 2024, 10:36 IST
[ad_2]
Source link