Home Sports T20 World Cup: PAK के सामने नई मुसीबत, फ्लोरिडा की बाढ़ कराएगी वर्ल्ड कप से बाहर! फैंस बोले – कुदरत का निजाम

T20 World Cup: PAK के सामने नई मुसीबत, फ्लोरिडा की बाढ़ कराएगी वर्ल्ड कप से बाहर! फैंस बोले – कुदरत का निजाम

0
T20 World Cup: PAK के सामने नई मुसीबत, फ्लोरिडा की बाढ़ कराएगी वर्ल्ड कप से बाहर! फैंस बोले – कुदरत का निजाम

[ad_1]

Pakistan may face knock out : अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहे T20 वर्ल्ड कप रोमांचक मोड़ पर है. फ्लोरिडा में भारी बारिश और जलप्रलय की वजह से फोर्ट लॉडरडेल शहर में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित कर दी गई है. इससे हजारों फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं, जिनमें साउथ फ्लोरिडा हवाई अड्डों से आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी शामिल हैं. फ्लोरिडा में उत्पन्न हुई यह स्थिति पाकिस्तान और उनके फैंस के लिए बुरी मुसीबत बनकर सामने आई है. फ्लोरिडा में इमरजेंसी की वजह से पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ सकता है.

अमेरिका की हार की दुआ करनी होगी 

दरअसल, फोर्ट लॉडरडेल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में इस हफ्ते पाकिस्तान और अमेरिका के मैच होने वाले हैं. दोनों टीमें ग्रुप-ए से अगले राउंड में जगह बनाने के लिए जूझ रही हैं. अगर शुक्रवार को अमेरिका आयरलैंड से हार जाता है या मैच बारिश में धुल जाता है, तो भारत के बाद अमेरिका ग्रुप-ए से सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन जाएगी. बारिश से मैच धुलने पर अमेरिका और आयरलैंड को 1-1 अंक मिलेगा. ऐसे में अमेरिका के पांच अंक हो जाएंगे, जबकि पाकिस्तान आयरलैंड पर जीत के साथ अधिकतम चार अंक ही हासिल कर सकता है.

पाकिस्तान की अटकी सासें

अगर फ्लोरिडा में अमेरिका बनाम आयरलैंड का मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान का आयरलैंड के खिलाफ मैच का कोई महत्व नहीं होगा, क्योंकि वे पहले ही बाहर हो जाएंगे. हालांकि, अगर अमेरिका आयरलैंड से हार जाता है, तो पाकिस्तान रविवार को आयरिश टीम से खेलते हुए जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना सकता है. फिलहाल, भारत तीन मैचों में छह अंकों (रन रेट +1.137) के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है.

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम फोर्ट लॉडरडेल में फंसी

फ्लोरिडा में भयंकर बाढ़ के कारण श्रीलंकाई क्रिकेट टीम फिलहाल फोर्ट लॉडरडेल में ही फंसी हुई है. श्रीलंकाई टीम को बुधवार को फोर्ट लॉडरडेल से कैरिबियाई द्वीपों के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन भारी बारिश और बाढ़ ने उन्हें अपनी यात्रा में देरी करने के लिए मजबूर कर दिया है. श्रीलंका को अपने अंतिम ग्रुप मैच में सोमवार, 17 जून को सेंट लूसिया में नीदरलैंड्स के साथ खेलना है.

फ्लोरिडा के गवर्नर ने की इमरजेंसी की घोषणा

फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने इमरजेंसी की घोषणा करते हुए कहा कि रिपोर्टों के अनुसार बारिश और बाढ़ ने जरूरी चीजों को प्रभावित किया है और आगे भी प्रभावित कर सकती है. इसमें प्रमुख हाइवे, राज्य और सड़कें, हवाई अड्डे, स्कूल और अन्य महत्वपूर्ण चीजें शामिल हैं. उधर सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कुदरत का निजाम पाकिस्तान को बाहर करने के लिए काम कर रहा है.’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here