Home Sports WI vs NZ : न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे रदरफोर्ड-जोसेफ, सुपर-8 में विंडीज.. 25 साल बाद ICC टूर्नामेंट में हुआ ऐसा

WI vs NZ : न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे रदरफोर्ड-जोसेफ, सुपर-8 में विंडीज.. 25 साल बाद ICC टूर्नामेंट में हुआ ऐसा

0
WI vs NZ : न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे रदरफोर्ड-जोसेफ, सुपर-8 में विंडीज.. 25 साल बाद ICC टूर्नामेंट में हुआ ऐसा

[ad_1]

West Indies vs New Zealand : T20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगाते हुए मेजबान वेस्टइंडीज ने सुपर-8 में जगह बना ली है. अपने तीसरे मैच में उसने न्यूजीलैंड को 13 रन से रौंद दिया. वेस्टइंडीज के सुपर-8 में पहुंचने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है. न्यूजीलैंड ने अब तक खेले दोनों ही मुकाबले हारे हैं और अपने ग्रुप में सबसे नीचे है. भारत, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. वेस्टइंडीज के ग्रुप से अफगानिस्तान दूसरी टीम हो सकती है जो सुपर-8 में जगह बनाए.

रदरफोर्ड की आंधी

टूर्नामेंट के इस 26वें मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने बोर्ड पर 149 रन लगाए. टीम के लगातार गिरते विकेटों के बीच विंडीज की लाज शेरफेन रदरफोर्ड ने बचाई. सिर्फ लाज ही नहीं, उन्होंने तूफानी तेवर अपनाते हुए छक्कों की बरसात कर दी. 39 गेंद में इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 68 रन की नाबाद खेली, जिससे टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. उनकी इस पारी में 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. बता दें कि आईपीएल 2024 में रदरफोर्ड विनिंग टीम कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा थे. हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (3 विकेट), टिम साउदी (2 विकेट), लोकी फर्ग्युसन (2 विकेट) टॉप विकेट टेकर रहे.

बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे जोसेफ

लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पारी शुरुआत में ही लड़खड़ा गई और अंत तक संभल नहीं सकी. पेसर अल्जारी जोसेफ ने 4 कीवी बल्लेबाजों को आउट कर टीम की कमर तोड़ने का काम किया. विकेटों के पतझड़ के बीच ग्लेन फिलिप्स ने एक छोर संभालने की कोशिश जरूर की, लेकिन वह भी 40 रन बनाकर जोसेफ का शिकार बने. कप्तान केन विलियमसन समेत बाकी विस्फोटक बल्लेबाज फ्लॉप रहे. विंडीज के लिए जोसेफ के बाद सबसे सफल गेंदबाज गुडाकेश मोती रहे, जिन्होंने 3 विकेट लिए.

25 साल बाद हुआ ऐसा

ICC टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा 25 साल बाद हुआ है जब वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड को किसी भी मैच में हराया है. आखिरी बार विंडीज ने 1999 में हुए 50 ओवर वर्ल्ड में न्यूजीलैंड को हराया था. विंडीज से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड के लिए सुपर-8 में पहुंचना नामुमकिन हो गया है. ऐसा इसलिए क्योंकि अफगानिस्तान के 4 अंक हैं और दूसरे नंबर पर है. उसके दो मैच भी बचे हुए हैं. अगर एक भी मैच राशिद खान की टीम जीत गई तो न्यूजीलैंड बाहर हो जाएगा.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here