[ad_1]
06:08 AM, 13-Jun-2024
WI vs NZ Live Score: वेस्टइंडीज को पहला झटका
वेस्टइंडीज की टीम को पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने झटका दिया। बोल्ट ने जॉनसन चार्ल्स को क्लीन बोल्ड किया। वह पांच गेंदों में खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।
06:06 AM, 13-Jun-2024
WI vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, रोवमन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती।
न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
06:04 AM, 13-Jun-2024
WI vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उन्होंने प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। मैट हेनरी की जगह टिम साउदी, ब्रेसवेल की जगह जिमी नीशम और मार्क चैपमैन की जगह रचिन रवींद्र की एंट्री हुई। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया।
06:00 AM, 13-Jun-2024
WI vs NZ Live: वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, दोनों के लिए करो या मरो का मुकाबला
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज टी20 विश्व कप के 26वें मैच में वेस्टइंडीज का सामना न्यूजीलैं से है। यह मुकाबला त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। हारने वाली टीम के लिए सुपर-8 की राह मुश्किल हो जाएगी।
[ad_2]
Source link