[ad_1]
निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे की पिछली फिल्म ‘अय्यारी’ के छह साल बाद बड़े परदे पर हो रही उनकी वापसी की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा बज बनता दिख रहा है। तब्बू और अजय देवगन के अलावा फिल्म मे जिमी शेरगिल के किरदार से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। शांतनु माहेश्वरी और साईं मांजरेकर को फिल्म के ट्रेलर में देखकर भी दर्शकों में एक नई उत्सुकता फिल्म को लेकर जागी है। लेकिन, क्या आपको याद है कि इन्हीं दिनों बीते साल फिल्म एक अलग ही कानूनी उलझन में अटकी हुई थी।
बीते साल की इस नोटिस में फिल्म जगत से अनुरोध किया गया था कि फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के अधिकारों की खरीद फरोख्त के लिए कोई भी इच्छुक शख्स न तो रिलायंस एंटरटेनमेंट से बात करे और न ही प्लान सी के किसी अधिकारी से। फिल्म को रिलीज करने का सौदा उसके बाद ही एनएच स्टूडियोज से हुआ और फिल्म का ट्रेलर भी एनएच स्टूडियोज के यूट्यूब चैनल पर ही जारी हुआ है। ‘ए वेडनेसडे’, ‘स्पेशल 26’ और ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले लेखक, निर्देशक नीरज पांडे की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ की शूटिंग का काम बीते साल ही पूरा हो गया था, लेकिन कानूनी अड़चनों के चलते ये फिल्म अब जाकर रिलीज हो पा रही है।
5 जुलाई को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का ट्रेलर बहुत ही शानदार बन पड़ा है। ट्रेलर को दो दिन में करीब साढ़े तीन करोड़ व्यूज मिल चुके हैं और ये यूट्यूब पर नंबर दो पर ट्रेंड कर रहा है। हिंदी सिनेमा की हिट जोड़ियों में शुमार अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी इस फिल्म में भी एक अलग अंदाज में ही नजर आ रही है।
Ajay Devgn: ‘औरों में कहां दम था’ की कमाई को लेकर चिंतित थे अजय देवगन, फिर डायरेक्टर ने दिया यह जवाब
[ad_2]
Source link