[ad_1]
Giorgia Meloni Boyfriend Andrea Giambruno: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी(Giorgia Meloni) ने बहुत कम उम्र में दुनियाभर में खूब लोकप्रियता हासिल की है. मेलोनी के बारे में हर कोई जानना चाहता है, तो आज हम आपको बताएंगे कि मेलोनी की लव स्टोरी के बारे में.
मेलोनी को किस लड़के से हुआ प्यार
जियोर्जिया मेलोनी इटली के पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो को दिल दे बैठी थी, एंड्रिया गिआम्ब्रूनो का जन्म 1981 में मिलान, इटली में हुआ था और उन्होंने 22 साल की उम्र में अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत की, जब वे मिलान के कैथोलिक विश्वविद्यालय में छात्र थे. गिआम्ब्रूनो ने जैसे ही मेलोनी पीएम बनीं उन्होंने स्टूडियो एपर्टो शो और मिलान स्टूडियो में अपनी नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद वे रोम में बस गए, जहाँ उन्होंने रेटे के लिए एक समाचार प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया था.
इन दोनों के बीच प्रेम कहानी टीवी स्टूडियो में शुरू हुई थी, आइए जानते हैं कैसे शुरू हुई ये प्रेम कहानी.
पीएम बनने से पहले मेलोनी थीं पत्रकार
कोरिएरे डेला सेरा जो इटली का फेमस डेली न्यूज पेपर है, उसके मुताबिक मेलोनी पीएम बनने से पहले पत्रकार रह चुकी हैं, और इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के टीवी चैनल मेडियासेट के लिए काम करती थीं, यही पर एंड्रिया गिआम्ब्रुनो भी काम करते थे. गिआम्ब्रूनो ने संसदीय चुनावों में अपनी जीत के बाद 2022 में सुश्री मेलोनी के सत्ता में आने के बाद स्टूडियो एपर्टो शो और मिलान स्टूडियो में अपनी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद वे रोम में बस गए, जहाँ उन्होंने रेटे के लिए एक समाचार प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया। 4 चैनल के ‘डायरियो डेल गियोर्नो’ में काम करने वाले श्री गिआम्ब्रूनो को हाल ही में ‘डायरियो डेल गियोर्नो’ में उनकी वर्तमान नौकरी से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उनके ऑफ-एयर अश्लील टिप्पणियों से जुड़े एक घोटाले का मामला सामने आया था।
टीवी स्टूडियों में हुई पहली मुलाकात
रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार दोनों की मुलाकात टेलीविजन कार्यक्रम में हुई थी. फिर दोनों की आपस में बातचीत होनी लगी, दोनों के बीच राजनैतिक विचार धारा को लेकर मतभेद था, लेकिन दोनों एक दूसरे का सम्मान करते थे, कुछ समय बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया.
1980 में शुरू हुई प्रेम कहानी
पोलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की लव स्टोरी 1990 में शुरू हुई थी.
जब मेलोनी का पकड़ा हाथ
रिपोर्ट के मुताबिक एक दिन मेलोनी पूरे दिन कुछ भी खाए बिना भूखे स्टूडियो पहुंचीं थीं. एड ब्रेक के दौरान वह केला उठाकर खाने ही जा रही थी कि शो ऑन एयर हो गया, अब उन्हें हाथ से केला रखने का मौका ही नहीं मिला, तभी उसी समय गिआम्ब्रूनो दौड़ते हुए आए और मेलोनी का हाथ पकड़ लिया. गिआम्ब्रूनो एक मीडिया रिपोर्ट में उन दिनों की बात याद करते हुए कहते हैं कि “मैं वहाँ दौड़ा और मेलोनी का हाथ पकड़ लिया, बहुत उत्साह में था. दोनों ने एक दूसरे को उस दिन महसूस किया था. हालाँकि मेलोनी ने शुरू में उन्हें एक सहायक समझ लिया था, लेकिन एक पल के लिए हम दोनों की आंखें एक दूसरे से मिली, यह अजीब और बहुत सुकून था.”
कोरिएरे की रिपोर्ट के अनुसार, वहां से इस जोड़े के बीच गहरी दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार हो गया. बिना शादी किए दोनों साथ रहने लगे, और सिंतबर 2016 को उनकी बेटी जिनेवरा का जन्म हुआ.
2023 में दोनों का हुआ ब्रेकअप
मेलोनी का उनके पार्टनर एंड्रिया जियाम्ब्रुनो के साथ साल 2023 में ब्रेकअप हो गया था. उनके पार्टनर पर एक टीवी कार्यक्रम में रेप पीड़िता पर गलत कमेंट करने का आरोप लगा था.
साथी की चली गई नौकरी
मेलोनी के साथी गिआम्ब्रूनो को हाल ही में ‘डायरियो डेल गियोर्नो’ में उनकी वर्तमान नौकरी से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि उनके ऑफ-एयर अश्लील टिप्पणियों से जुड़े एक घोटाले का मामला सामने आया था.
.
[ad_2]
Source link