Home Sports टल गया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, नेपाल के खिलाफ हारने से बाल-बाल बचा दक्षिण अफ्रीका

टल गया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, नेपाल के खिलाफ हारने से बाल-बाल बचा दक्षिण अफ्रीका

0
टल गया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, नेपाल के खिलाफ हारने से बाल-बाल बचा दक्षिण अफ्रीका

[ad_1]

T20 World Cup 2024: नेपाल जीत के बेहद करीब पहुंचने के बावजूद टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर करने से चूक गया और दक्षिण अफ्रीका ने आखिर में एक रन से जीत दर्ज करके टूर्नामेंट में अपना जीत का सिलसिला जारी रखा. दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 115 रन ही बना पाई. उसकी तरफ से रीजा हेंड्रिक्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए. नेपाल की तरफ से कुशाल भुर्तेल ने 19 रन देकर चार और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए.

टल गया टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर

नेपाल को मैच की अंतिम गेंद पर जीत के लिए दो रन की जरूरत थी. अगर वह एक रन भी बना लेता तो मैच सुपर ओवर तक खिंच जाता, लेकिन किशोर खिलाड़ी गुलशन झा तेजी से रन चुराने के प्रयास में रन आउट हो गए. इस तरह से नेपाल 7 विकेट पर 114 रन ही बना पाया. नेपाल के खिलाड़ी निराश थे, क्योंकि उन्होंने ICC के फुल टाइम सदस्य के खिलाफ 12 प्रयासों में पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा अवसर गंवा दिया.

नेपाल के खिलाफ हारने से बाल-बाल बचा दक्षिण अफ्रीका

नेपाल को एक समय 24 गेंद पर 22 रन की जरूरत थी. उसे अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 18 रन चाहिए थे, लेकिन उसने छह गेंद और एक रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए. इनमें से दो विकेट स्पिनर तबरेज शम्सी (19 रन देकर चार विकेट) ने लिए. नेपाल को अंतिम ओवर में आठ रन चाहिए थे. ओटनील बार्टमैन के इस ओवर में गुलशन पहली दो गेंद पर रन नहीं बना पाए. इसके बाद उन्होंने चौका लगाया. 

आसिफ शेख ने 42 रन बनाए

जब नेपाल को तीन गेंद पर चार रन चाहिए थे तब गुलशन ने सोमपाल कामी के साथ दौड़ कर दो रन लिए. पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बन पाया और अगली गेंद पर गुलशन रन आउट हो गए. आसिफ शेख के 42 रन और अनिल शाह के 27 रन की मदद से नेपाल लक्ष्य के करीब पहुंच पाया था.

बेहद करीबी मुकाबला

नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, ‘आखिर में यह बेहद करीबी मुकाबला बन गया था. मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण मौकों पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया. अगर हम बड़ी टीमों के खिलाफ लगातार खेलते रहे तो अगली बार हमारी जीत होगी.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here