[ad_1]
T20 World Cup 2024: अमेरिका ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में आयरलैंड के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद अपने पहले ही प्रयास में टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज को पार करने के साथ ही पूर्व टी20 वर्ल्ड चैम्पियन पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. अमेरिका ने अपने पहले दो मुकाबलों में पड़ोसी देश कनाडा और मजबूत पाकिस्तान पर जीत दर्ज की थी. उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन ग्रुप ए में उसका आयरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच बारिश की भेंट चढ़ गया.
फैंस ने PAK टीम को जमकर किया रोस्ट
अमेरिका इस मैच के रद्द होने की वजह से भारत के साथ सुपर-8 स्टेज में पहुंच गया. अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण करने के बाद आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच को रद्द करने का फैसला किया. जिसका मतलब यह हुआ कि पाकिस्तान की मजबूत टीम उस टूर्नामेंट से बाहर हो गई, जिसे उन्होंने 2009 में जीता था. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
आर्मी के साथ ट्रेनिंग का कोई फायदा नहीं हुआ
बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तानी आर्मी के साथ ट्रेनिंग की थी, लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद उसका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है. बता दें कि लगभग 3 महीने पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स पाकिस्तानी आर्मी के साथ ट्रेनिंग कर रहे थे. इस दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर्स स्नाइपर शूटिंग भी कर रहे थे. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप से पहले PCB ने पाकिस्तानी टीम की फिटनेस को बढ़ाने के लिए ये फैसला लिया था. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में इस ट्रेनिंग का कोई फायदा नहीं हुआ.
(@Bhagchandkumaw2) June 15, 2024
(@MHafeez22) June 14, 2024
(@ca_aspirant045) June 15, 2024
(@VkkasK) June 15, 2024
(@be_mewadi) June 14, 2024
(@Atheist_Krishna) June 14, 2024
(@MeghUpdates) June 14, 2024
(@CricCrazyJohns) June 14, 2024
अमेरिका और भारत से पिट चुका है पाकिस्तान
अमेरिका ने ग्रुप लीग अभियान को चार मैचों में पांच अंकों के साथ समाप्त किया और पाकिस्तान अगर आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीत भी जाता है तो अधिकतम चार अंकों तक पहुंच सकता है. पाकिस्तान रविवार को न्यूयॉर्क में भारत के खिलाफ जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहा था. इससे पहले, डलास में अपने शुरुआती मैच में उसे अमेरिका से सुपर ओवर में करारी हार का सामना करना पड़ा था. अमेरिका ने लगभग टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में लगभग 200 रनों का पीछा करते हुए कनाडा पर शानदार जीत दर्ज की थी. उसने टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक में पिछले साल के उपविजेता पाकिस्तान को झटका दिया और फिर खिताब के प्रबल दावेदार भारत को कड़ी टक्कर दी. टीम ने इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बांग्लादेश को शिकस्त दी थी.
[ad_2]
Source link