Home Sports बाबर आजम को भारत तो क्या वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं मिलेगी, टी20 के लायक नहीं

बाबर आजम को भारत तो क्या वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं मिलेगी, टी20 के लायक नहीं

0
बाबर आजम को भारत तो क्या वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं मिलेगी, टी20 के लायक नहीं

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी टी20 विश्व कप के पहले दौर से ही बाहर हो गई है. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को ग्रुप मुकाबलों में मेजबान अमेरिका और फिर भारत से हार का सामना करना पड़ा. पिछली बार फाइनल में जगह बनाने वाली टीम की हार पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने हड़कंप मचाने वाला बयान दिया है. उनका मानना है कि बाबर आजम टी20 के लिए फिट नहीं हैं और वो शायद वेस्टइंडीज की टीम में भी जगह नहीं बना पाए.

Cricbuzz पर माइकल वॉन ने कहा, “वो मौसम को दोष नहीं दे सकते हैं. उनको अमेरिका और भारत की टीम को हारना था. अगर ऐसा किया होता तो वो यकीनन सुपर 8 में जगह बनाने में कामयाब होते. इस वक्त तो मैं पाकिस्तान को टी20 खेलने वाली टीम के तौर पर देख ही नहीं रहा. भले ही पिछली बार टी20 विश्व कप फाइनल में टीम पहुंचने में कामयाब हुई थी लेकिन उसके बाद भी मैं इस फॉर्मेट में टीम को सक्षम नहीं मानता. मुझे नहीं लगता है कि यह टीम अच्छी थी उन्होंने वही किया जो पाकिस्तान की टीम करती आई है.”

पाकिस्तान की टीम को इस बार के आईसीसी टी20 विश्व कप में मेजबान अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार मिली. इसके बाद भारतीय टीम के खिलाफ भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. 120 रन का लक्ष्य भी बाबर आजम की टीम हासिल नहीं कर पाई. आयरलैंड के खिलाफ अमेरिका का मैच बारिश की वजह धुल गया और दोनों टीम में एक -एक अंक बांटे गए. इस मैच के नतीजे पर पाकिस्तान की उम्मीदें टिकी थी लेकिन मैच रद्द होते ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने बाबर आजम के टी20 फॉर्मेट में खेलने की काबिलियत पर सवाल उठाया. उनका मानना है कि वह किसी भी टॉप टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाते. वॉन बोले, “जितनी क्रिकेट मैंने पिछले कुछ महीनों में देखी है, मुझे नहीं लगता है कि पाकिस्तान के पास टी20 क्रिकेट खेलने की काबिलियत है. ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता है कि इस टीम के पास टी20 फॉर्मेट के बहुत अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं. बाबर आजम बहुत ही शानदार खिलाड़ी है लेकिन क्या वो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत या वेस्टइंडीज की भी टी20 टीम में जगह बनाने में कामयाब हो पाएंगे. इस पर मेरा जवाब होगा, शायद नहीं.”

Tags: Babar Azam, India Vs Pakistan, Michael vaughan, T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here