Home Breaking News Chandni Chowk Fire : आग से 120 दुकानें जलीं… एक हजार पर लटके ताले, बाहर बैठे रहे आशंकित कारोबारी

Chandni Chowk Fire : आग से 120 दुकानें जलीं… एक हजार पर लटके ताले, बाहर बैठे रहे आशंकित कारोबारी

0
Chandni Chowk Fire : आग से 120 दुकानें जलीं… एक हजार पर लटके ताले, बाहर बैठे रहे आशंकित कारोबारी

[ad_1]

Chandni Chowk Fire: 120 shops burnt in fire... 1000 shops locked

Chandni Chowk Fire
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नई सड़क इलाके में लगी आग में 120 दुकानें जल गईं और एक हजार से अधिक दुकानों पर शुक्रवार को ताला लटका रहा। व्यापारियों का कहना है कि चीरा खाना, वेदवाड़ा, श्रीराम मार्केट, महावीर मार्केट, गणेशी लाल मार्केट, ईश्वर मार्केट, भगवती मार्केट सहित आसपास की दुकानों में बिजली आपूर्ति ठप होने व आग फैलने के डर से दुकानें नहीं खुलीं। व्यापारी दुकानों के बाहर परेशान बैठे रहे।

अमीर चंद मार्ग स्थित भवन में अभी भी आग सुलग रही है। यहां की दुकानों में साड़ियों का कारोबार होता है। इसके अलावा गोदाम व ऑफिस भी हैंं। ऐसे में भवन के आसपास बनीं दुकानों को बंद रखा गया। इनमें भी साड़ी व दूसरे कपड़ों का कारोबार होता है।व्यापारी राकेश गुप्ता ने बताया कि आग की घटना के तुरंत बाद आसपास के व्यापारियों ने सामान हटाना शुरू कर दिया था, लेकिन ज्यादा सामान होने से शुक्रवार शाम तक भी पूरे सामान को हटाया नहीं जा सका। इस भवन के आसपास एक हजार से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें हैं।

वहीं, अन्य व्यापारी ने बताया कि इन दुकानों में एक दिन में करीब 25 से 28 करोड़ रुपये का कारोबार हो जाता है। दुकानें बंद होने होने से कारोबार पूरी तरह ठप रहा। घटना को देखते हुए आशंका की जा रही है कि सोमवार से पहले फिर से कारोबार को सामान्य करना मुश्किल लग रहा है। वहीं दुकानें शुरू न होने से यहां काम करने वाले परेशान हैं।

स्कूल में चल रही छुट्टी

घटनास्थल के साथ में मारवाड़ी उच्चतम माध्यमिक विद्यालय है। व्यापारियों का कहना है कि अभी स्कूल में छुट्टी चल रही है। इस स्कूल में छठी से 12वीं के करीब 400 बच्चे पढ़ते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here