[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है. आखिरी लीग मैच में कनाडा के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा जीत का सफर बरकरार रखने उतरेंगे. बारिश की वजह से इस मैच में समय पर टॉस नहीं कराया जा सका है. मैच अधिकारियों ने पिच का हालात को देखते हुए इसे आधा घंटा आगे बढ़ाने का फैसला लिया है.
भारत और कनाडा के बीच होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप मैच पर बारिश का साया था और वही हुआ जिसका फैंस को डर था. मैच को वक्त पर शुरू नहीं कराया जा सका. टॉस के वक्त दोनों टीम के खिलाड़ी मैदान पर थे लेकिन मैच से पहले हुई बारिश की वजह से पिच की स्थिति खेलने के लिए सही नहीं थी. मैच अधिकारियों ने पिच का निरीक्षण किया और टॉस को आधा घंटा आगे बढ़ाने का फैसला लिया. यह मैच अमेरिका के फ्लोरिडा (लॉडरहिल) में कराया जाना है.
टीम इंडिया को आईसीसी टी20 विश्व कप जीतने का दावेदार माना जा रहा है. ग्रुप में भारत को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान मेजबान अमेरिका, आयरलैंड और कनाडा के साथ रखा गया है. भारतीय टीम ने पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट का आगाज किया. इसके बाद पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ मैच में हराया.
119 रन बनाने के बाद भी भारत ने शानदार गेंदबाजी के दम पर पाक टीम को ढेर किया और टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया. मेजबान अमेरिका के खिलाफ टीम इंडिया ने 7 विकेट की जीत दर्ज की और सुपर 8 में जगह पक्की की.
Lauderhill, Florida
The toss between India and Canada has been delayed due to a wet outfield with the next inspection at 10:30 AM local time.#T20WorldCup | #INDvCAN | : https://t.co/iERrkMfabz pic.twitter.com/QHNXzftDd8
— T20 World Cup (@T20WorldCup) June 15, 2024
[ad_2]
Source link