Home World Swiss Summit: स्विस शांति सम्मेलन में शामिल होने वाला भारत एकमात्र दक्षिण एशियाई देश, क्या है इस आयोजन का मकसद?

Swiss Summit: स्विस शांति सम्मेलन में शामिल होने वाला भारत एकमात्र दक्षिण एशियाई देश, क्या है इस आयोजन का मकसद?

0
Swiss Summit: स्विस शांति सम्मेलन में शामिल होने वाला भारत एकमात्र दक्षिण एशियाई देश, क्या है इस आयोजन का मकसद?

[ad_1]

Swiss Ukraine Peace Summit News: स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न शहर के निकट बुर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में इस वीकेंड यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन आजोजित हो रहा है. भारत भी इसमें हिस्सा ले रहा है. न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक आयोजकों द्वारा जारी प्रतिभागी देशों की सूची के अनुसार, भारत एकमात्र दक्षिण एशियाई देश है जो सम्मेलन में हिस्सा ले रहा है. शिखर सम्मेलन का उद्देश्य यूक्रेन में शांति की राह तैयार करना है

कुल 90 से अधिक देशों ने शिखर सम्मेलन में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. इनमें आधे यूरोप से हैं. संयुक्त राष्ट्र सहित कई संगठन भी सम्मेलन में शामिल होंगे. रूस को आमंत्रित नहीं किया गया है जबकि चीन और पाकिस्तान अपनी मर्जी से वार्ता में शामिल नहीं होंगे.

कौन-कौन जा रहा है?
भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) पवन कपूर करेंगे.  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सम्मेलन में मौजूद होंगे.

Photo courtesy- Reuters

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here