Home Sports T20 WC: पहले पाकिस्तान को चटाई धूल फिर टी20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, अमेरिका को मिल गया भारत का टिकट

T20 WC: पहले पाकिस्तान को चटाई धूल फिर टी20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, अमेरिका को मिल गया भारत का टिकट

0
T20 WC: पहले पाकिस्तान को चटाई धूल फिर टी20 वर्ल्ड कप में रच दिया इतिहास, अमेरिका को मिल गया भारत का टिकट

[ad_1]

USA Qualification for T20 World Cup 2026: अमेरिका की टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप में अब तक शानदार रहा है. उसने ग्रुप स्टेज में कमाल का खेल दिखाते हुए 3 मैचों में 5 पॉइंट्स हासिल कर लिए. अमेरिकी टीम सुपर-8 में पहुंच चुकी है. उसने पहले मैच में कनाडा के खिलाफ 195 रन का टारगेट चेज करके सबको चौंका दिया. उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर तक पहुंचे मैच में ऐतिहासिक जीत हासिल की.

अमेरिका ने पाकिस्तान की उम्मीदों को तोड़ा

अमेरिका का तीसरा मुकाबला फ्लोरिडा में आयरलैंड से शुक्रवार (14 जून) को था, लेकिन यह मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया. ऐसे में अमेरिका और आयरलैंड को एक-एक अंक मिल गए. अमेरिकी टीम 3 मैचों में 5 पॉइंट्स के साथ सुपर-4 में पहुंच गई. उसने पाकिस्तान की उम्मीदों को खत्म कर दिया. पहले उसे ग्रुप मैच में हराया और फिर सुपर-8 की रेस से बाहर कर दिया. अब अमेरिकी टीम ने इतिहास भी रच दिया है.

ये भी पढ़ें: ऑल इज नॉट वेल! टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया में दरार, शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को किया अनफॉलो, जानें कारण

अमेरिका ने कटाया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टिकट

अमेरिका ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर लिया. भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में अमेरिका की टीम हिस्सा लेगी. मेजबान होने के कारण भारत और श्रीलंका को पहले से ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एंट्री मिल चुकी है. इन दोनों के अलावा सुपर-8 में पहुंचने वाली अन्य सात टीमें भी हिस्सा लेंगी.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में कटाई नाक… अब PAK खिलाड़ियों पर चलेगा PCB का हंटर, ये बड़ा एक्शन लेगा बोर्ड!

इन टीमों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिलेगी एंट्री

भारत सुपर-8 में पहुंच चुका है. उसके अलावा अमेरिका, अफगानिस्तान,ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 में जगह बना ली है. ऐसे में इन टीमों ने अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टिकट हासिल कर लिया है. इन टीमों के अलावा तीन अन्य देशों के भी जगह मिलेगी. 30 जून 2024 तक हाइएस्ट रैंकिंग वाली टीमों को वरीयता दी जाएगी. कुल मिलाकर 12 टीमों को सीधे एंट्री मिलेगी. 8 टीमों का फैसला आईसीसी के रीजनल क्वालीफिकेशन के जरिए होगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here