Home Sports T20 World Cup 2024 : वर्ल्ड कप में कटाई नाक… अब PAK खिलाड़ियों पर चलेगा PCB का हंटर, ये बड़ा एक्शन लेगा बोर्ड!

T20 World Cup 2024 : वर्ल्ड कप में कटाई नाक… अब PAK खिलाड़ियों पर चलेगा PCB का हंटर, ये बड़ा एक्शन लेगा बोर्ड!

0
T20 World Cup 2024 : वर्ल्ड कप में कटाई नाक… अब PAK खिलाड़ियों पर चलेगा PCB का हंटर, ये बड़ा एक्शन लेगा बोर्ड!

[ad_1]

Pakistan Cricket Team : T20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर-8 से पहले ही बाहर चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) बड़ा एक्शन लेने के मूड में है. बाबर आजम की कप्तानी वाली इस टीम को अमेरिका से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद भारत ने उसे दूसरे मुकाबले में रौंद दिया था. तीसरे मैच जीतकर पाकिस्तान ने सुपर-8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा जरूर रखा, लेकिन दो मैच जीत चुकी मेजबान अमेरिका ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अमेरिका और आयरलैंड के बीच हुआ मुकाबला बारिश के चलते धुल गया, जिससे मेजबान देश के 5 अंक हो गए और भारत के बाद सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई.

ये बड़ा एक्शन लेगा PCB!

अपनी टीम के टी20 वर्ल्ड कप से जल्दी बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू करके खिलाड़ियों के वेतन में कटौती कर सकता है. पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा था, जिससे वह टूर्नामेंट के सुपर 8 में जगह नहीं बना पाया. बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि कुछ अधिकारियों और पूर्व खिलाड़ियों ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू करने की सलाह दी है. सूत्रों ने कहा, ‘पीसीबी अध्यक्ष अगर टीम के खराब प्रदर्शन पर कड़ा रवैया अपनाते हैं तो खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू किया जा सकता है और उनके वेतन में कटौती हो सकती है.’

ODI वर्ल्ड कप में भी फ्लॉप

बाबर आज़म की अगुआई वाली टीम ने पिछले साल एशिया कप और 50 ओवर वर्ल्ड कप में भी खराब प्रदर्शन किया था. सूत्र ने कहा, ‘अभी तक कुछ भी अंतिम नहीं है, लेकिन हां, बोर्ड के अध्यक्ष के साथ इस सख्त कदम पर चर्चा हुई है.’ पिछले साल, अशरफ ने खिलाड़ियों की कमाई में बढ़ोतरी की घोषणा की थी. साथ ही ICC से पीसीबी की कमाई में से रेवेन्यू का एक फिक्स हिस्सा भी देने की घोषणा की थी. नकवी ने खुद यूएसए और वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप से पहले घोषणा की थी कि टूर्नामेंट जीतने पर प्रत्येक खिलाड़ी को 100,000 अमेरिकी डॉलर का बोनस मिलेगा.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here