Home Sports अच्‍छे इम्‍प्‍लॉयर बनो… नेत्रावलकर की कंपनी के सामने फैन्‍स ने रखी अजीब डिमांड

अच्‍छे इम्‍प्‍लॉयर बनो… नेत्रावलकर की कंपनी के सामने फैन्‍स ने रखी अजीब डिमांड

0
अच्‍छे इम्‍प्‍लॉयर बनो… नेत्रावलकर की कंपनी के सामने फैन्‍स ने रखी अजीब डिमांड

[ad_1]

हाइलाइट्स

सौरभ नेत्रावलकर के शानदार प्रदर्शन से उनकी टीम सुपर-8 में पहुंच गई है.नेत्रावलकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली का विकेट लेकर सुर्खिंया बटोरी.सौरभ नेत्रावलकर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया था.

नई दिल्‍ली. पहली बार टी20 वर्ल्‍ड कप खेल रही अमेरिका की टीम ने सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है तो इसका श्रेय काफी हद तक भारतीय मूल के बॉलर सौरभ नेत्रावलकर को जाता है. सौरभ की गेंदबाजी के आगे पाकिस्‍तानी टीम के बैटर पानी भरते नजर आए. जिसके चलते उनकी टीम ने सुपर ओवर के रोमांच के बाद पाकिस्‍तान को मात दे दी. नेत्रावलकर का जादू यहीं नहीं कम हुआ. भारत के खिलाफ मैच के दौरान तो उन्‍होंने कमाल ही कर दिया.

नेत्रावलकर ने भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्‍ड कप मैच के दौरान दोनों ओपनिंग बैट्समैन विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकेट चटकाया. जिसके बाद वो एकाएक भारत में भी स्‍टार बन गए. सोशल मीडिया पर उनकी फैन-फॉलोइंग में लगातार इजाफा होता जा रहा है. वो भारत की अंडर-19 टीम का हिस्‍सा रहते हुए साल 2010 में क्रिकेट खेल चुके हैं. पेश से इंजीनियर सौरभ नेत्रावलकर इस वक्‍त अमेरिका में ओरेकल कंपनी में काम करते हैं. वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर काम करते हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here