[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक है. बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन जारी किए हैं. हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी कुछ भी साफ नहीं किया गया है कि अगला हेड कोच कौन होगा. रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के अगले कोच बन सकते हैं. इसपर पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा है कि गंभीर कोच बन सकते हैं लेकिन उन्हें थोड़ा समय देना होगा.
अनिल कुंबले ने इएसपीएन क्रिकइनफो पर कहा, “आपको गौतम गंभीर को समय देना होगा. वह निश्चित रूप से सक्षम है. हमने गौतम को टीमों को संभालते देखा है. वह भारत, अपनी फ्रेंचाइजी और दिल्ली के लिए कप्तान रह चुका है. उसके पास ऐसा करने के लिए सभी योग्यताएं हैं. लेकिन, भारतीय टीम की कोचिंग थोड़ी अलग है. आपको उसे जमने के लिए समय देना होगा. और जैसा कि मैंने कहा, अगर वह यह पद संभालता है, तो उसके पास न केवल मौजूदा टीम बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य को देखने का काम भी होगा.”
गौतम गंभीर ने भारत को 2 विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण रोल निभाया था. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में अर्धशतक जड़ा था. वही वनडे विश्व कप 2011 के फाइनल में उन्होंने 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी. फाइनल मुकाबले में उनका यह योगदान आज भी याद किया जाता है. भारत के लिए तीनों फॉर्मेट्स को मिलाकर वे 10000 से भी ज्यादा रन बना चुके हैं. गंभीर इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 शतक भी लगा चुके हैं.
Tags: Anil Kumble, Gautam gambhir, T20 World Cup, Team india
FIRST PUBLISHED : June 16, 2024, 11:10 IST
[ad_2]
Source link