Home Sports पापा विराट कोहली को Father’s day पर वामिका और अकाय से मिला सरप्राइज

पापा विराट कोहली को Father’s day पर वामिका और अकाय से मिला सरप्राइज

0
पापा विराट कोहली को Father’s day पर वामिका और अकाय से मिला सरप्राइज

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त आईसीसी टी20 विश्व कप में खेल रहे हैं. भले ही उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है लेकिन फैंस को अपने सुपर स्टार की वापसी की पूरी उम्मीद है. इस बीच रविवार 16 जून को फादर्स डे के मौके पर किंग कोहली को बेटी वमिका और बेटे अकाय की तरफ से खास गिफ्ट मिला. अनुष्का शर्मा ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए तमाम चाहने वालों का दिल जीत लिया.

पूरी दुनिया में रविवार को फादर्स डे मनाया जा रहा है. इस खास दिन पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को बेटी और बेटे का खास तोहफा दिया. यह टी20 विश्व कप में भारत के पूर्व कप्तान के खराब फॉर्म को भुलाकर वापसी करने के लिए टॉनिक जैसा था. बेटी और बेटे के पैर के छाप वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर अनुष्का ने शेयर की जिसे सभी पसंद कर रहे हैं. यह बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here