[ad_1]
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती है. आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले ही टीम के चयन को लेकर काफी ज्यादा बातें की गई थी. टूर्नामेंट के दौरान शर्मनाक प्रदर्शन की वजह से टीम को पहले दौर से ही बाहर होना पड़ा. इस टीम में दो ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया था जो संन्यास लेने के बाद इसे वापस लेकर दोबारा से टीम की तरफ से खेलने उतरे थे. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने इसी बात को उठाया और कहा कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों के संन्यास के फैसले का भरोसा नहीं करना.
आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को बदला. चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर इमाद वसीम और तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर से बात की और फिर उनको टी20 विश्व कप के टीम में भी जगह दी. पाकिस्तान की टीम का टूर्नामेंट में बुरा हाल हुआ और वह सुपर 8 में नहीं पहुंच पाई. मेजबान अमेरिका तक से उसे हार मिली. भारत से मिली हार के बाद तय हो गया था बाबर आजम की टीम अगले दौर में नहीं पहुंचेगी.
भारतीय टीम के पू्र्व कप्तान सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पाकिस्तान के टीम की कलई खोली. उन्होंने कहा इस टीम में कब क्या होगा यह किसी को पता नहीं होता है. सब किसको कप्तान बनाया जाएगा और कब किसे हटा दिया जाएगा इसकी खबर किसी को नहीं होती. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ही नहीं खिलाड़ियों के फैसले भी हैरान करने वाले होते हैं. अगर किसी पाकिस्तान के खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की है तो इस पर भरोसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए.
गावस्कर ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के संन्यास की घोषणा का मतलब होता है कि वो क्रिकेट से एक ब्रेक लेने जा रहे हैं. ब्रेक के बाद वो फिर से मैदान पर वापसी कर लेंगे. इमाद वसीम और मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था लेकिन इसे वापस लेकर टी20 विश्व कप में खेलने उतरे. इसे कई सारे उदाहरण हैं जब पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने संन्यास लिया और इसे वापस लेकर फिर से खेलने उतर गए.
FIRST PUBLISHED : June 17, 2024, 17:36 IST
[ad_2]
Source link