Home Sports सुपर-8 में AUS-AFG के अलावा इस देश से खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल

सुपर-8 में AUS-AFG के अलावा इस देश से खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल

0
सुपर-8 में AUS-AFG के अलावा इस देश से खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के सुपर-8 की सभी टीमें अब फाइनल हो गई हैं. रोहित शर्मा की टीम को 20, 22 और 24 जून को सुपर-8 मैच खेलने हैं. भारत के मैच ऑस्‍ट्रेलिया, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान से होंगे.

नई दिल्‍ली. टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 में आज सुपर-8 की आखिरी और अंतिम टीम का ऐलान हो गया है. भारत के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले की दो टीमों के नाम तो पहले ही सामने आ चुके हैं. आज बांग्‍लादेश तीसरी टीम बन गई है, जिससे अगले दौर में रोहित शर्मा की कप्‍तानी वाली टीम भिड़ेगी. आज बांग्‍लादेश ने नेपाल पर 21 रन से जीत दर्ज कर सुपर-8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. नीदरलैंड की टीम भी श्रीलंका से बुरी तरह हा गई है. ऐसे में बांग्‍लादेश को ग्रुप-डी से अगले दौर में जगह बनाने में ज्‍यादा दिक्‍कत नहीं आई. इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका पहले ही अपनी जगह बना चुकी है.

भारतीय सहित सुपर-8 में जगह बनाने वाली सभी टीमों को तीन-तीन मैच खेलने हैं. तीन में से कम से कम दो मुकाबले जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर लेगी. भारत सुपर-8 के ग्रुप-1 का हिस्‍सा है. इस ग्रुप में ऑस्‍ट्रेलिया, बांग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान की टीमें आपस में मुकाबला खेलेंगी. रोहित शर्मा एंड कंपनी को अब सुपर-8 में अपना अगला मैच 20 जून को अफगानिस्‍तान के खिलाफ खेलना है. फिर बांग्‍लादेश के खिलाफ टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी. अंत में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 14 जून को टीम इंडिया को तीसरा और आखिरी सुपर-8 मैच होगा. यह सभी मैच अब वेस्‍टइंडीज में खेले जाएंगे.

भारत की टीम ने लीग स्‍टेज पर सबसे पहले आयरलैंड को आठ विकेट से मात दी थी. इसके बाद पाकिस्‍तान को छह विकेट से हराया. रोहित शर्मा एंड कंपनी को अपने तीसरे मुकाबले में अमेरिका पर सात विकेट से जीत मिली. टीम इंडिया का आखिरी मैच कनाडा से था, लेकिन वो बारिश की भेंट चढ़ गया था. भारत के ग्रुप से अमेरिका ने सुपर-8 के लिए क्‍वालीफाई किया है.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2024, 10:42 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here