[ad_1]
जिस वक्त पूर्व कप्तान ने मैच पलटा बाबर दूसरे छोर पर खड़े थे.पाकिस्तान 107 रन के लक्ष्य के सामने भी पस्त नजर आ रहा था.आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 62/6 हो गया था.
नई दिल्ली. भारत और अमेरिका के खिलाफ हार के बाद चारों तरफ से घिरी पाकिस्तान की टीम की हालत रविवार को आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान भी पतली नजर आई. आलम यह था कि पाकिस्तान की टीम के हाथ से यह मैच लगभग निकल ही गया था. टीम के सात बैटर्स पहले ही आउट होकर डगआउट लौट चुके थे. फिर अचानक से पूर्व कप्तान एक्शन में आया और तीन गेंद पर ही मैच का रुख पलट दिया. इस तरह पाकिस्तान की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दूसरी जीत मिली. इसके साथ ही पाकिस्तान का सफर टूर्नामेंट में अब खत्म हो गया है.
आयरलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए फ्लोरिडा की आसान पिच पर निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए. न्यूयॉर्क में सभी टीमों को रन बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. इस बार ऐसा लगा कि मानों पाकिस्तान मुकाबले को आसानी से जीतकर अपने पुराने पाप धो लेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं. 62 रन पर ही पाक टीम ने अपने छह विकेट गंवा दिए थे. मोहम्मद रिजवान और सैम आयूब 17-17 रन बनाकर आउट हुए.
11 गेंदों पर 11 रन की थी दरकार…
बाबर आजम अंत तक डटे रहे और उन्होंने बेहद धीमी गति से बैटिंग करते हुए 34 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए. दूसरे छोर पर किसी बैटर ने बाबर का साथ नहीं दिया. फखर जमा, उस्मान खान, शादाब खान, इमाद वसीम सस्ते में आउट होर चलते बने. बाबर अकेले मोर्चा संभाले नजर आए. अब्बास अफरीदी ने 17 रन बनाकर जैसे तैसे स्कोर को 95 रन तक जरूर पहुंचाया लेकिन मंजिल अभी भी दूर दी. टीम को अंतिम 11 गेंदों पर 11 रन की दरकार थी.
[ad_2]
Source link