Home Breaking News Amitabh Bachchan: घर के मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, फैंस के साथ साझा कीं तस्वीरें

Amitabh Bachchan: घर के मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, फैंस के साथ साझा कीं तस्वीरें

0
Amitabh Bachchan: घर के मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाते दिखे अमिताभ बच्चन, फैंस के साथ साझा कीं तस्वीरें

[ad_1]

Kalki 2898 AD Star Amitabh Bachchan shared home temple Pictures Offering Water to Shivling See Photos

अमिताभ बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। बिग भी फैंस के साथ अक्सर पोस्ट साझा करते रहते हैं। अभिनेता इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि 2898 एडी को लेकर सुर्खियो में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं। बिग बी कई बार अपने घर जलसा में बने भव्य मंदिर की झलक फैंस को दिखा चुके हैं। एक बार फिर बिग बी ने जलसा के बगीचे में बने मंदिर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। 

शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए आए नजर

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर अपने आवास जलसा में बने मंदिर की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास मंदिर में कुछ मूर्तियां हैं, जिनमें एक शिवलिंग भी शामिल है। उन्होंने रविवार रात को मंदिर की कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में बिग बी मंदिर में रखे शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। बिग ही टोपी के साथ चमकीले पीले रंग की स्वेटशर्ट पहने हुए काफी सहज लग रहे। 

Ram Charan: ‘आरआरआर’ की सफलता के बाद कई दिनों तक घर से नहीं निकले थे रामचरण, अभिनेता ने बताई इसके पीछे की वजह

भक्ति में लीन दिखे बिग बी

रविवार को बिग बी जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हैं। उन्होंने फैंस को दर्शन देने से पहले घर के बगीचे में बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। तस्वीरों में उनके घर का मंदिर भी बेहद खूबसूरत लग रहा है। मंदिर के आस-पास खूब पेड़-पौधे दिख रहे हैं। वहीं, मंदिर में बड़ी-बड़ी घंटियां और दिए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने साथ में एक नोट भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि कैसे वह अपने घर के गेट की ओर चलते हुए भी वह घबरा जाते हैं। 

कल्कि 2898 एडी में आएंगे नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में बिग बी अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में बिग बी के साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।  

A M Turaz: गीतकारों को श्रेय न मिलने पर छलका एएम तुराज का दर्द, बोले- सारा क्रेडिट कलाकार ले जाते हैं

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here