Home Sports Pakistan Team: न शाहीन.. न बाबर, पाक टीम के कप्तान के लिए चर्चा में नया नाम, दिग्गज ने पढ़े कसीदे

Pakistan Team: न शाहीन.. न बाबर, पाक टीम के कप्तान के लिए चर्चा में नया नाम, दिग्गज ने पढ़े कसीदे

0
Pakistan Team: न शाहीन.. न बाबर, पाक टीम के कप्तान के लिए चर्चा में नया नाम, दिग्गज ने पढ़े कसीदे

[ad_1]

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम फिसड्डी साबित हुई. बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम नवजात टीमों के खिलाफ भी फ्लॉप नजर आई. नतीजन टी20 वर्ल्ड कप के पहले राउंड से ही ग्रीन आर्मी का पत्ता कट गया. टीम के बाहर होने के बाद बाबर एंड कंपनी पर आलोचनाओं की बौछार भी कर दी है. इतना ही नहीं, एक बार फिर बाबर की कप्तानी पर भी रेड अलर्ट है. इतना ही नहीं, एक पूर्व पाक क्रिकेटर यूनिस खान ने कप्तान के लिए नए नाम की राय भी दे दी है.

वर्ल्ड कप 2023 जैसा हो गया हाल

पाकिस्तान टीम का हाल बिल्कुल वैसा ही हो चुका है जैसा वनडे वर्ल्ड कप 2023 में था. मेगा इवेंट के बाद बाबर आजम की कप्तानी चली गई थी, उन्होंने खुद ही कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था. इस बार भी टीम पहले राउंड में ही वर्ल्ड कप से बाहर हो गई और फिर टीम में उथल-पुथल मच चुकी है. पहले मैच में टीम को यूएसए से हार का सामना करना पड़ा तो दूसरे मैच में टीम इंडिया ने रौंद दिया. इन दो हार के बाद पाकिस्तान की वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया. 

यूनिस खान ने दी नए कप्तान की राय

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान ने पीटीवी स्पोर्ट्स के गेम शो में नए कप्तान की राय दी. उन्होंने कहा, ‘फखर जमान टीम के कप्तान क्यों नहीं हो सकते, क्या वह अच्छा परफॉर्म नहीं करते? क्या उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया? वह कौन सा प्लेयर है जिसने हमें उम्मीद दी. उन्होंने पिछले वनडे वर्ल्ड कप में अच्छी शुरुआत नहीं की, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने अपनी फॉर्म में वापसी की.’

कौन अपनी जगह छोड़ रहा है?- यूनिस खान

यूनिस खान ने फखर जमान की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘टीम के अंदर ऐसा कौन सा खिलाड़ी है जो अपना ओपनिंग स्लॉट छोड़कर नीचे बल्लेबाजी कर रहा है, कौन अपनी जगह त्याग रहा है? आप उसे कप्तान क्यों नहीं बनाते?’ गौरतलब है कि वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम की कप्तानी गई थी और शाहीन अफरीदी के हाथ टीम की कमान सौंपी गई. लेकिन टीम का हाल बद से बद्तर नजर आया. जिसके चलते टी20 वर्ल्ड कप से पहले एक बार फिर पाकिस्तान बोर्ड ने बाबर आजम की तरफ देखा. अब देखना होगा कि आगे कौन कप्तानी पर कौन सा प्रयोग होता है? 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here