Home Breaking News Video: विश्व कप में पाकिस्तान टीम की हार नहीं पचा पा रहे हारिस रऊफ, फैन के साथ मारपीट करते वीडियो वायरल, देखें

Video: विश्व कप में पाकिस्तान टीम की हार नहीं पचा पा रहे हारिस रऊफ, फैन के साथ मारपीट करते वीडियो वायरल, देखें

0
Video: विश्व कप में पाकिस्तान टीम की हार नहीं पचा पा रहे हारिस रऊफ, फैन के साथ मारपीट करते वीडियो वायरल, देखें

[ad_1]

t20 world cup 2024: haris rauf got involved in fight with fan after pakistan team got out

हारिस रऊफ
– फोटो : twitter

विस्तार


टी20 विश्व कप 2024 के ग्रुप चरण से पाकिस्तान का बाहर होना न तो पूर्व खिलाड़ियों को पसंद आ रहा है और न ही बाबर आजम के खिलाड़ियों को रास आ रहा है। इस बीच तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक ऐसा कारनामा सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, पाकिस्तान की शर्मनाक हार से तिलमिलाए रऊफ को एक फैन के साथ मारपीट करने की कोशिश करते देखा गया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर रही पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में ग्रुप-ए में शामिल थी जिसमे भारत, अमेरिका, कनाडा और आयरलैंड भी थे। पाकिस्तान को अमेरिका और भारत से हार का सामना करना पड़ा, जबकि उसने कनाडा और आयरलैंड पर जीत दर्ज की। पाकिस्तान चार मैचों में दो जीत और दो हार के साथ चार अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप-ए से भारत सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि अमेरिका पांच अंक लेकर ग्रुप से सुपर आठ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। 

फैन के साथ मारपीट करते दिखे गेंदबाज

इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी फैन के साथ मारपीट करने की कोशिश करते देखा जा सकता है। वीडियो में रऊफ अपनी पत्नी के साथ फुटपाथ पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कथित तौर पर प्रशंसक द्वारा उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। गुस्से में रऊफ उसे मारने को दौड़ते हैं, लेकिन उनकी पत्नी उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं।  हालांकि वीडियो स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं दे रहा है, रऊफ प्रशंसक से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह भारतीय होगा, जिस पर प्रशंसक जवाब देता है कि वह एक पाकिस्तानी है। इस दौरान कई लोग जमा हो जाते हैं। 

लंदन में छुट्टियां मनाने जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी

सोमवार को एक रिपोर्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर सीधे पाकिस्तान ना जाकर लंदन में छुट्टियां बिताएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, हैरिस रऊफ, शादाब खान और आजम खान स्वदेश रवाना होने से पहले लंदन में छुट्टियों का आनंद लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन छह खिलाड़ियों के अलावा टीम के शेष सदस्य मंगलवार को पाकिस्तान रवाना होंगे। बाबर सहित इन खिलाड़ियों ने लंदन में अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का फैसला किया है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here