Home World अमेरिकी राष्ट्रपति थे दौरे पर, बंदूक दिखा सीक्रेट सर्विस के कमांडो को लूट लिया

अमेरिकी राष्ट्रपति थे दौरे पर, बंदूक दिखा सीक्रेट सर्विस के कमांडो को लूट लिया

0
अमेरिकी राष्ट्रपति थे दौरे पर, बंदूक दिखा सीक्रेट सर्विस के कमांडो को लूट लिया

[ad_1]

किसी देश के राष्ट्रपति हों या प्रधानमंत्री, उनकी सुरक्षा में बेस्ट कमांडोज लगाए जाते हैं. बात अमेरिका की हो रही हो तो सीक्रेट सर्विस एजेंट के फुर्तीले जवानों की तैनाती होती है. लेकिन एक खबर पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे. जी हां, बताया जा रहा है कि पिछले वीकेंड कैलिफोर्निया में गन प्वाइंट पर एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को लूट लिया गया. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति स्टेट के दौरे पर गए थे. हैरानी की बात है कि सीक्रेट सर्विस के जवानों को कुछ इस तरह से ट्रेनिंग मिलती है कि वे किसी भी विषम परिस्थिति से निपट सके. वे साये की तरह राष्ट्रपति के साथ चलते हैं. उलटी दिशा में कार दौड़ानी हो या सरपट मौके से गेस्ट को लेकर निकलना हो, वे हर समय चौकन्ना रहते हैं. 

जो बाइडन लॉस एंजिलिस में एक हाई-प्रोफाइल फंडरेजर कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात 9.30 बजे के करीब टस्टिन इलाके में यह घटना घटी. जैसे ही जानकारी मिली स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई. 

पता चला कि सीक्रेट सर्विस के जवाब के साथ बंदूक के दम पर लूटपाट की गई. खबर है कि उस समय गोली भी चली लेकिन यह साफ नहीं हो पाया कि संदिग्ध घायल हुआ या नहीं. एजेंट की कुछ चीजें थोड़ी दूरी पर बरामद कर ली गईं. स्थानीय लोगों में डर न पैदा हो, इसलिए पुलिस ने साफ कहा है कि जनता को कोई खतरा नहीं है. जांच जारी है और सिल्वर रंग की कार वीडियो में दिखाई दी है. 

लूटपाट में शामिल संदिग्ध को पकड़ने के लिए टस्टिन पुलिस ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here