Home Sports भारतीय होता तो… हैरिस राउफ ने झगड़े में घसीटा नाम, फैन्‍स ने लगा दी क्‍लास

भारतीय होता तो… हैरिस राउफ ने झगड़े में घसीटा नाम, फैन्‍स ने लगा दी क्‍लास

0
भारतीय होता तो… हैरिस राउफ ने झगड़े में घसीटा नाम, फैन्‍स ने लगा दी क्‍लास

[ad_1]

हाइलाइट्स

हैरिस राउफ के झगड़े का वीडियो इस वक्‍त वायरल हो रहा है.राउफ पाकिस्‍तानी फैन्‍स को इंडियन बताकर उससे मारपीट करने लगे.पाकिस्‍तान की टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्‍ड कप में बेहद खराब रहा.

नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान की टीम के तेज गेंदबाज हैरिस राउफ मौजूदा टी20 वर्ल्‍ड कप में गेंद से किसी भी तरह का कोई कमाल दिखाने से बुरी तरह से चूक गए. यही वजह है कि उनकी टीम पहले ही दौर से टूर्नामेंट से बाहर हो गई. राउफ मैदान के बाहर कुछ ऐसा कर बैठे, जिसके चलते वो इस वक्‍त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. दरअसल, वो एक क्रिकेट फैन से उलझ बैठे. वाइफ और कुछ सुरक्षा कर्मी राउफ को शांत करने का प्रयास करते रहे, लेकिन वो इस पाकिस्‍तानी फैन को इंडियन बताकर मारीपट पर उतारु हो गए. ऐसे मे अब भला इंडियन फैन्‍स उन्‍हें कहां बख्‍शने वाले थे.

सोशल मीडिया पर अब हैरिस राउफ की क्‍लास लगाने वाले भारतीय फैन्‍स की बाढ़ आ चुकी है. एक फैन ने लिखा कि इंडियन होता तो नाप देता इसको. एक अन्‍य यूजर ने लिखा, ‘इंडियंस से चिढ़ने से अच्‍छा है कि क्रिकेट पर ध्‍यान दो, तो ज्‍यादा अच्‍छा खेल पाओगे.’ एक यूजर ने हैरिस राउफ को याद दिलाया कि 77 साल पहले तुम भी तो इंडिया का ही हिस्‍सा थे.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here