Home Sports 26 चौके.. 16 छक्के, भारत-ऑस्ट्रेलिया महाजंग के लिए गुड न्यूज, T20 WC 2024 में दिखा हाई स्कोरिंग थ्रिलर

26 चौके.. 16 छक्के, भारत-ऑस्ट्रेलिया महाजंग के लिए गुड न्यूज, T20 WC 2024 में दिखा हाई स्कोरिंग थ्रिलर

0
26 चौके.. 16 छक्के, भारत-ऑस्ट्रेलिया महाजंग के लिए गुड न्यूज, T20 WC 2024 में दिखा हाई स्कोरिंग थ्रिलर

[ad_1]

IND vs AUS T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के ग्रुप स्टेज मुकाबले फैंस के लिए कुछ हद तक बोरिंग साबित हुए. इसकी वजह थी न्यूयॉर्क की पिचें, जो बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह साबित हुईं. लेकिन सुपर-8 से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ चुकी है. अगले राउंड के मुकाबले 19 जून से शुरू हो रहे हैं और सभी को भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच महाजंग का इंतजार है. आईसीसी टूर्नामेंट्स का इतिहास पलटें तो भारत-पाकिस्तान के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी राइवलरी नजर आती है. इस मुकाबले में दोनों टीमें 24 जून को सेंट लूसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम भिड़ेंगी. यहां की पिच का हुलिया कुछ ऐसा दिखा कि हर कोई महाजंग में रोमांच के तीसरे डोज की कल्पना करेगा. 

20 जून को पहला मैच

न्यूयॉर्क में जीत की हैट्रिक लगाकर भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए टिकट कटाया था. रोहित एंड कंपनी 20 जून को सुपर-8 का पहला मैच खेलने उतरेगी. भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच यह मुकाबला केंनसिंग्टन ओवल में खेला जाना है. जबकि सुपर-8 का दूसरा मैच भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी मैदान पर खेलेगी जहां वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान को बुरी तरह से रौंद दिया. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यह इकलौता मुकाबला है जहां हाई स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला. 

छक्कों की हुई बौछार

टी20 वर्ल्ड कप 2024 अभी तक बल्लेबाजों के पक्ष में साबित नहीं हुआ था. लेकिन वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान के बीच मुकाबला देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि सुपर-8 में बल्लेबाजों धूम मचने वाली है. इस मैच में कुल 26 चौके और 16 छक्के देखने को मिले. कैरेबियाई टीम ने 104 रन से अफगानिस्तान पर बड़ी जीत दर्ज की. श्रीलंका और नीदरलैंड के खिलाफ मैच में भी इस पिच पर 200 का आंकड़ा देखने को मिला था.

निकोलस पूरन ने मचाई तबाही

वेस्टइंडीज के खिलाफ अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मेजबान टीम की तरफ से निकोलस पूरन ने अविश्वसनीय अंदाज में बॉलर्स की पिटाई कर डाली. पूरन ने महज 53 गेंद में 8 छक्के और 6 चौकों की मदद से 98 रन की पारी खेली, लेकिन बदकिस्मती से अपने शतक से महज 2 रन दूर रह गए. पिच का यही सिलसिला रहा तो भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबले में भी रोमांच का डबल डोज देखने को मिल सकता है. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here