Home Breaking News Alka Yagnik: 10 साल की उम्र में मायानगरी आ गई थीं अलका याग्निक, राज कपूर भी हो गए थे सुरीली आवाज के दीवाने

Alka Yagnik: 10 साल की उम्र में मायानगरी आ गई थीं अलका याग्निक, राज कपूर भी हो गए थे सुरीली आवाज के दीवाने

0
Alka Yagnik: 10 साल की उम्र में मायानगरी आ गई थीं अलका याग्निक, राज कपूर भी हो गए थे सुरीली आवाज के दीवाने

[ad_1]

मशहूर गायिका अलका याग्निक खबरों में हैं। हमेशा वह अपनी सुरीली आवाज और गायिकी के लिए चर्चा में रहती आई हैं। मगर, इस बार वजह दूसरी है, जिसने उनके शुभचिंतकों और प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। गायिका एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं, जिसके कारण उनके सुनने की क्षमता प्रभावित हो गई है। इस बात का खुलासा गायिका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया। एक गायिका के लिए यह कितना बड़ा सदमा है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। कई दशक से अपनी आवाज का जादू बिखेर रहीं अलका ने एक मध्यमवर्गीय परिवार से आकर यहां तक का सफर पूरा किया है।




अलका याग्निक का जन्म  20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ। मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वालीं अलका ने अपनी मां शुभा याग्निक से शास्त्रीय संगीत सीखा और छोटी सी उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। 90 के दशक में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाली अलका याग्निक ने 6 साल की उम्र में अपना पहला गाना गाया था। 10 साल की उम्र में अलका अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं और फिल्ममेकर राज कपूर से मिलीं। 

 


राज कपूर को अलका याग्निक की आवाज बेहद पसंद आई और उन्होंने उन्हें लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलाया। इसके बाद 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म ‘पायल की झंकार’ का ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाना गाया। अल्का याग्निक अब तक करीब 21 हजार गानों को अपनी सुरीली आवाज से सजा चुकी हैं। इनमें ये बंधन तो, हमने तुमको दिल ये दे दिया और उड़ जा काले कावां भी शामिल हैं। 90 के दशक में अलका याग्निक की आवाज का जादू खूब चला।

Sonakshi-Zaheer Wedding: जब ‘डबल एक्सएल’ के सेट पर जहीर से डर गई थीं सोनाक्षी! हुमा कुरैशी की छूट गई थी हंसी


अपनी गायिकी के लिए अलका याग्निक का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हो चुका है। वर्ष 2022 में वह दुनियाभर में सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर रहीं। अलका ने बीटीएस, टेलर स्विफ्ट, ब्लैकपिंक जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट को पछाड़कर ये रिकॉर्ड बनाया। ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के हिसाब से उस साल अलका याग्निक को यूट्यूब पर हर दिन औसतन 15.3 बिलियन बार स्ट्रीम किया गया। उनके टॉप गानो में एक दिन आप (यस बॉस), तू शायर है (साजन), ऐसी दीवानगी (दीवाना), गली में आज चांद निकला, (जख्म), राजा को रानी से प्यार हो गया (अकेले हम अकेले तुम), हम तो दीवाने हुए यार (बादशाह), दिल ने ये कहा है दिल से (धड़कन), सूरज हुआ मद्धम (कभी खुशी कभी गम), कुछ तो हुआ है (कल हो ना हो) और अगर तुम साथ हो (तमाशा) शामिल हैं, जिन्हें दर्शक बड़े चाव से सुनते हैं।

Pawan Kalyan: डिप्टी सीएम की कुर्सी संभालते ही एक्शन में दिखे पवन कल्याण, दो फाइल पर किए साइन





[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here