Home Sports Video Watch: ओपनर और कप्तान के बाद अब विकेटकीपर बनने को बेताब यह स्टार, पंत और सैमसन को देगा टक्कर

Video Watch: ओपनर और कप्तान के बाद अब विकेटकीपर बनने को बेताब यह स्टार, पंत और सैमसन को देगा टक्कर

0
Video Watch: ओपनर और कप्तान के बाद अब विकेटकीपर बनने को बेताब यह स्टार, पंत और सैमसन को देगा टक्कर

[ad_1]

Ruturaj Gaikwad impresses with wicketkeeping at MPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम में किसी खिलाड़ी के लिए जगह बनाना आसान नहीं. बल्लेबाजी से लेकर विकेटकीपिंग तक में टीम इंडिया के पास कई विकल्प हैं. ऐसे में खिलाड़ी अलग-अलग प्रयोग से हिचकिचा नहीं रहे हैं. केएल राहुल पहले ओपनर के तौर पर टीम में आए. फिर मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने लगे. यहां तक कि टीम में बने रहने के लिए वह नियमित रूप से विकेटकीपिंग करने लगे. राहुल ने तो साउथ अफ्रीका में स्पेशलिस्ट विकेटकीपर के रूप में भी खेला.

विकेटकीपिंग करते दिखे गायकवाड़

राहुल की तरह अब अन्य खिलाड़ी भी अपनी प्रोफाइल में अलग-अलग चीजों को जोड़ने में लगे हैं. ऋतुराज गायकवाड़ की ही बात करें तो वह टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर चुके हैं. इसके अलावा एशियन गेम्स में कप्तान भी कर चुके हैं. अब वह अपनी प्रोफाइल में एक और चीज जोड़ने में लगे हुए हैं. गायकवाड़ ने एक घरेलू टूर्नामेंट में विकेटकीपिंग की है. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

ये भी पढ़ें: ‘परिवार को घसीटने पर…’, सोशल मीडिया पर हुई बेइज्जती तो सामने आए हारिस, बताई झड़प वाली वीडियो की सच्चाई

गायकवाड़ ने सबको किया हैरान

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज ने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) के दौरान अपने विकेटकीपिंग क्षमता का प्रदर्शन किया. गायकवाड़ के विकेटकीपिंग के बाद कई प्रशंसक और एक्सपर्ट उनकी क्षमता से दंग रह गए. आईपीएल 2024 से पहले सीएसके में दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने के बाद 27 वर्षीय इस खिलाड़ी को अब स्टंप के पीछे एक नया अनुभव मिल गया है.

 

 

ये भी पढ़ें: कोहली ब्रांड वैल्यू में नंबर-1 भारतीय, धोनी-शाहरुख और सलमान पीछे

बल्लेबाजी में भी मचा रहे धमाल

ऋतुराज ने हाल ही में पुणेरी बप्पा के लिए एमपीएल मैच के दौरान विकेटकीपिंग करके सबको हैरान कर दिया. गायकवाड़ का विकेटकीपिंग डेब्यू प्रभावशाली रहा. पारी की पहली ही गेंद पर उन्होंने वाइड गेंद को बाउंड्री पर जाने से रोकने के लिए अपने दाईं ओर डाइव लगाई. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. हालांकि, गायकवाड़ का मुख्य ध्यान अपनी बल्लेबाजी पर है. मौजूदा एमपीएल सीजन में वह पुणेरी बप्पा के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने 48.33 की शानदार औसत और 168.60 की स्ट्राइक रेट से 290 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here