Home Sports WI vs AFG : पूरन की सुपरपावर ने रोका अफगानिस्तान का विजय रथ, 104 रन से दर्ज की विशाल जीत, गेल का रिकॉर्ड भी टूटा

WI vs AFG : पूरन की सुपरपावर ने रोका अफगानिस्तान का विजय रथ, 104 रन से दर्ज की विशाल जीत, गेल का रिकॉर्ड भी टूटा

0
WI vs AFG : पूरन की सुपरपावर ने रोका अफगानिस्तान का विजय रथ, 104 रन से दर्ज की विशाल जीत, गेल का रिकॉर्ड भी टूटा

[ad_1]

WI vs AFG Match Highlights : टी20 वर्ल्ड कप की साझा मेजबानी कर रही वेस्टइंडीज टीम ने जीत का चौका लगा दिया. टूर्नामेंट के 40वें मैच में निकोलस पूरन की सुपरपावर के दम पर वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान पर 104 रन से विशाल जीत दर्ज की. इसके साथ ही अफगानिस्तान का विजय रथ भी रुका. पहले पूरन (98 रन) ने बल्लेबाज से तबाही मचाई और इसके बाद टीम के गेंदबाज अफगानिस्तान पर कहर बनकर टूटे. वेस्टइंडीज के 218 रनों के जवाब में अफगानिस्तान 114 रन पर ही ऑलआउट हो गया. पूरन को उनकी आतिशी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

पूरन की आतिशी पारी

डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में निकोलस पूरन ने ऐसा तूफान मचाया कि अफगानिस्तानी खिलाड़ी भी दर्शक बन गए. हालांकि, पूरन शतक पूरा करने से सिर्फ 2 रन पहले रन आउट हो गए, लेकिन अपनी 98 रन की पारी के दौरान वह गेंदबाजों की बखिया उधेड़ चुके थे. 53 गेंदों का सामना करते हुए इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 6 चौके और 8 छक्के ठोके. पूरन का अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 43 रन की पारी खेली. शाई होप ने 25 और कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 26 रन बनाए. गुलबदीन नायब अफगानिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए.

गेंदबाजों ने भी बरपाया कहर

लगातार तीन जीत दर्ज कर बुलंद हौसले के साथ मैदान पर उतरे अफगानिस्तान के बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके. पहले ही ओवर में विंडीज को रहमानुल्लाह गुरबाज (0) का बड़ा विकेट मिला. दूसरा विकेट गुलबदीन नायब के रूप में गिरा. इब्राहिम जादरान ने कुछ अच्छे शॉट्स के साथ पारी को आगे जरूर बढ़ाया, लेकिन 38 रन ही बनाकर चलते बने. इसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और पूरी टीम 114 रन पर ढेर हो गई. अजमतुल्लाह ओमरजई (23 रन) टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे. अफगानिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. सुपर-8 में अफगान टीम का पहला मैच भारत से 20 जून को होना है.

पुरुष टी20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

1056 – क्रिस गेल
860 – कीरोन पोलार्ड
686 – आंद्रे रसेल
548 – कॉलिन मुनरो
514 – रोहित शर्मा
502 – निकोलस पूरन

T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

128 – निकोलस पूरन
124 – क्रिस गेल
111 – एविन लुईस
99 – कीरोन पोलार्ड
90 – रोवमैन पॉवेल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here