Home Sports WI vs AFG: 6 गेंद… 36 रन, निकोलस पूरन T20 World Cup 2024 में मचाई खलबली, लेकिन सपना रह गया अधूरा

WI vs AFG: 6 गेंद… 36 रन, निकोलस पूरन T20 World Cup 2024 में मचाई खलबली, लेकिन सपना रह गया अधूरा

0
WI vs AFG: 6 गेंद… 36 रन, निकोलस पूरन T20 World Cup 2024 में मचाई खलबली, लेकिन सपना रह गया अधूरा

[ad_1]

WI vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पहला राउंड बल्लेबाजों के लिए रनों का अकाल साबित हुआ. इक्का-दुक्का बड़ी पारियां देखने को मिली. लेकिन ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने खलबली मचा दी है. उन्होंने न सिर्फ एक धुआंधार पारी खेली बल्कि एक ओवर में 36 रन लूटकर रिकॉर्ड भी बना दिया. पूरन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने इस वर्ल्ड कप का हाईएस्ट स्कोर बोर्ड पर लगा दिया और अफगानिस्तान पर 104 रन की बड़ी जीत दर्ज की. 

शतक से चूके पूरन

निकोलस पूरन ने ऐसी पारी खेली कि मानों अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेकर पैर पर कुल्हाड़ी मार ली हो. पूरन भूखे शेर की तरह अफगान गेंदबाजों पर टूट पड़े. लेकिन उनका टी20 वर्ल्ड कप में शतक का सपना अधूरा रह गया. पूरन शतक से महज 2 रन दूर थे और बदकिस्मती से रन आउट हो गए. उन्होंने महज 53 गेंद में 98 रन की अविश्वसनीय पारी खेली. इस पारी में पूरन ने 8 छक्के और 6 चौके जमाए. उन्होंने मैच के चौथे ओवर में ही बल्ले से तबाही मचा दी थी और एक ही ओवर में  36 रन लूट लिए. 

उमरजई को बनाया निशाना

निकोलस पूरन ने अजमतुल्लाह उमरजई को निशाना बनाया. उन्होंने पहली ही गेंद पर जोरदार छक्का जमाकर गेंदबाज पर दबाव बना दिया. अगली बॉल पर निकोलस पूरन ने चौका जमा दिया और यह नो बॉल साबित हुई. अगली गेंद वाइड थी और गेंद बाउंड्री लाइन तक पहुंच गई. इस तरह इस गेंद पर विंडीज को 5 रन मिल गए. इसके बाद पूरन ने बल्ले का कमाल दिखाया और अगली 2 गेंद में लगातार 2 चौके जमा दिए. वहीं, आखिरी दो गेंदो पर पूरन ने जोरदार 2 छक्के ठोके. इस तरह पूरे ओवर में उन्होंने 36 रन लूट लिए. 

वेस्टइंडीज ने लगाया जीत का चौका

इस बार वेस्टइंडीज शानदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है. कैरेबियाई टीम ने लगातार चौथे मुकाबले में जीत दर्ज की. यह पहली बार है जब टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने लगातार 4 मैच जीते हैं. सुपर-8 में वेस्टइंडीज की टीम अपना पहला मैच 19 जून को खेलेगी. इस मैच में विंडीज के सामने पिछले साल की चैंपियन इंग्लैंड होगी. 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here