[ad_1]
मार्कस स्टोइनिस इस वक्त शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं.ऑलराउंडर्स की आईसीसी टी20 रैंकिंग में वो पहले स्थान पर आ गए हैं.हार्दिक पंड्या को भी इस श्रेणी में एक स्थान का फायदा हुआ है.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में भारत को अपना तीसरा और आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 जून को खेलना है. इस मुकाबले को सुपर-8 में भारत के नजरिए से सबसे खतरनाक माना जा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि कंगारू टीम कई मौकों पर रोहित शर्मा एंड कंपनी से सेटबैक दे चुकी है. वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी की तरफ से ताजा टी20 रैंकिंग जारी की गई है. रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने पहले स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है. जिस तेजी से स्टोइनिस रन बना रहे हैं उसे देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट की चिंताएं बढ़ाना तय है.
मार्कस स्टोइनिस अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पछाड़ते हुए नंबर-1 टी20 ऑलराउंडर बने हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उनका बल्ला कहर बरपा रहा है. लीग स्टेज के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो वो इस वक्त सर्वाधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. अब तक खेले चार मैचों में उन्हें बस तीन बार बैटिंग का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने 190 से ज्यादा की स्ट्राइकरेट और 78 की औसत से रन बनाए. 13 चौकों ओर 10 छक्कों की मदद से वो 156 रन ठोक चुके हैं. वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे और चौके लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं.
यह भी पढ़ें:- ‘जिस चीज को छूता है…’ पाक क्रिकेटर का गौतम गंभीर को लेकर बड़ा बयान, बोले- वो अब भी अच्छा दोस्त
रोहित-द्रविड़ को रहना होगा सावधान
भारतीय टीम मैनेजमेंट मार्कस स्टोइनिस को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम में नंबर-5 पर बैटिंग करने के साथ-साथ वो मिडियम-पेसर के रूप में कप्तान को एक ऑलराउंडर के रूप में काफी विकल्प भी प्रदान करते हैं. टीम इंडिया को स्टोइनिस के खिलाफ विशेष रणनीति के साथ उतरना होगा. आईपीएल में वो इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे. इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी भी लगाई थी. टीम इंडिया हालांकि उनके खेलने के तरीके से अच्छी तरह वाकिफ है.
हार्दिक को भी फायदा
आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी फायदा हुआ है. हार्दिक एक स्थान की बढ़त के साथ ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में सातवें स्थान पर आ गए हैं. उन्होंनें टी20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले तीन मैचों में सात विकेट अपने नाम कर टीम इंडिया को कई मौकों पर मुश्किल से बाहर निकाला है.
Tags: Hardik Pandya, ICC T20 Rankings, Icc T20 world cup, India vs Australia, Marcus Stoinis, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : June 19, 2024, 17:11 IST
[ad_2]
Source link