Home World पहले आप पहले आप, गजब दिखी पुतिन और किम जोंग के बीच केमिस्ट्री; पूरी दुनिया के लिए बड़ा संकेत

पहले आप पहले आप, गजब दिखी पुतिन और किम जोंग के बीच केमिस्ट्री; पूरी दुनिया के लिए बड़ा संकेत

0
पहले आप पहले आप, गजब दिखी पुतिन और किम जोंग के बीच केमिस्ट्री; पूरी दुनिया के लिए बड़ा संकेत

[ad_1]

Vladimir Putin-Kim Jong Un Meeting: शिष्टाचार में अक्सर आपने देखा होगा कि लोग खुद से पहले दूसरे को मौका देते हैं. ऐसा ही नजारा मंगलवार को नॉर्थ कोरिया के प्योंगयांग में भी नजर आया, जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और नॉर्थ कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) एक दूसरे को कार में बैठने के लिए ‘पहले आप पहले आप’ करते नजर आए. रूस के राष्ट्रपति पुतिन दो दौरे पर नॉर्थ कोरिया दौरे पर हैं. जब पुतिन नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग के सुनान इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे तक किम जोंग उन ने खुद उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री नजर आई.

पुतिन-किम जोंग की केमस्ट्री दुनिया के लिए बड़ा संकेत

जब व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) प्योंगयांग पहुंचे तब किम जोंग उन (Kim Jong Un) के साथ उनकी गजब की केमिस्ट्री नजर आई. पहले एयरपोर्ट पर दोनों बेहद गर्मजोशी से मिले. इसके बाद दोनों एक-दूसरे को कार में बैठने के लिए ‘पहले आप पहले आप’ कहते नजर आए. इसके बाद प्योंगयांग की सड़कों पर किम और पुतिन का काफिला निकला. पुतिन के नॉर्थ कोरिया दौरे के लिए पूरे नॉर्थ कोरिया को सजाया गया है. हर चौक चौराहे पर रूस का झंडा और पुतिन की तस्वीर ही नजर आ रही है. पुतिन और किम जोंग की ये केमस्ट्री पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा संकेत है. 

मुलाकात पर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजर

यूक्रेन पर आक्रमक व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और सनकी तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) की इस मुलाकात पर सुपरपावर अमेरिका समेत पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं, क्योंकि पुतिन के इस दौरे के बीच दोनों देशों में हथियारों को लेकर बड़ी डील हो सकती है.

किम जोंग और पुतिन के बीच क्या हो सकती है डील

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किम रूस को जरूरी हथियारों की आपूर्ति का वादा करेंगे, क्योंकि यूक्रेन युद्ध में जमे रहने के लिए रूस को और हथियारों की जरूरत है. हालांकि, किम रूस को जरूरी हथियारों के बदले आर्थिक सहायता और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर से जुड़ी डील कर सकते हैं. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में साउथ कोरिया की डिफेंस मिनिस्ट्री ने दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया ने रूस को 50 लाख आर्टिलेरी शेल्स भेजे हैं. हालांकि, प्योंगयांग और मॉस्को दोनों ने ही हथियारों के ट्रांसफर के आरोपों से साफ इनकार किया है.

पुतिन के दौरे से रूस-नॉर्थ कोरिया दोनों को होगा फायदा

कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा कि व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) का नॉर्थ कोरिया दौरा रूस के साथ-साथ उत्तर कोरिया के लिए भी फायदेमंद है. एक तरफ जहां रूस को इस दौरे से जरूरी सैन्य साज-ओ-सामान मिलेंगे, तो वहीं किम को अपनी आर्थिक तंगहाली को दूर करने का मौका मिलेगा. लेकिन, इसका दुनिया के जियोपॉनिटिकल सिनारियो पर इसका क्या असर पड़ेगा ये देखने वाली बात होगी.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here