[ad_1]

Delhi News
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिव्यांगता का अभिशाप क्या होता है, यह सुभाष प्लेस इलाके में भाई के साथ रह रही दिव्यांग महिला से पूछिए। चलने-बोलने से लाचार महिला का भाई संदिग्ध परिस्थितियों में काल का ग्रास बन गया और वह करीब 24 घंटे तक न तो उसकी कोई मदद कर सकी और न ही किसी को सूचना दे सकी।
वह तो भला हो उनकी घरेलू सहायिका का, जिसने दरवाजा बंद देखकर पड़ोसियों को सूचना दे दी। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकलकर्मियों ने दरवाजा तोड़ा तो वहां का मंजर देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मृतक कारोबारी का शव ऑस्ट्रेलिया से आए उसके भाई को सौंप दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके।
[ad_2]
Source link