Home Breaking News Haris Rauf-Fan Fight: ‘इंडियन होगा…’, फैन से झगड़े के दौरान भारत का नाम लेकर फंसे हारिस रऊफ, मानी अपनी गलती!

Haris Rauf-Fan Fight: ‘इंडियन होगा…’, फैन से झगड़े के दौरान भारत का नाम लेकर फंसे हारिस रऊफ, मानी अपनी गलती!

0
Haris Rauf-Fan Fight: ‘इंडियन होगा…’, फैन से झगड़े के दौरान भारत का नाम लेकर फंसे हारिस रऊफ, मानी अपनी गलती!

[ad_1]

टी20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई। इसके बाद बाबर आजम की अगुआई वाली टीम पर सवाल खड़े होने लगे थे। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गजों ने इस टीम की खूब आलोचना की थी। यहां तक कि टीम के कोच गैरी कर्स्टन ने तो टीम में एकता नहीं होने की बात भी कह डाली थी। कर्स्टन ने कहा था कि उन्होंने अब तक कहीं भी ऐसा माहौल देखने को नहीं मिला। कर्स्टन का यह बयान शांत नहीं हुआ था कि हारिस रऊफ का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह फैंस से लड़ते दिखाई पड़े।

वीडियो में कुछ फैंस रऊफ को कुछ कहते हैं। इस पर हारिस रऊफ आपा खो देते हैं और गुस्से में उस फैन को मारने के लिए दौड़ते हैं। उनकी पत्नी मुजना मसूद उन्हें रोकने की भी कोशिश करती हैं, लेकिन हारिस उस फैन के करीब पहुंच जाते हैं। हालांकि, कुछ अन्य लोगों हारिस को लड़ने से रोक लेते हैं, लेकिन हारिस और उस फैन के बीच बयानबाजी का दौर जारी रहता है। इस बहसबाजी के दौरान हारिस कुछ ऐसा कहते हैं जिसने भारतीय फैंस को नाराज कर दिया। हारिस उस फैन से कहते हैं- य जरूर इंडियन होगा। ये तेरा भारत नहीं है।




हारिस के इतना कहने से विवाद हो गया था। अब हारिस ने इस बयान को लेकर माफी मांगी है। हिंदुस्तान टाइम्स ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के हवाले से लिखा कि हारिस ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने माना है कि बहसबाजी के दौरान भारत का नाम नहीं लेना था। एआरवाई चैनल का एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बासित अली हारिस रऊफ के बारे में बात करते हैं। वह कहते हैं कि हारिस को भारत का नाम नहीं लेना था। उन्होंने यह बेवकूफी की है। इसी के बाद चैनल के एंकर वसीम बदामी कहते हैं- हारिस ने अपनी गलती मानी है। मैंने हारिस से बात की थी। उन्होंने माना कि वह शख्स पाकिस्तानी था। फ्लो-फ्लो में हारिस से भारत वाली निकल गई। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। 


क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रऊफ पत्नी के साथ फुटपाथ पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह वहां मौजूद कुछ लोगों से भिड़ गए। वीडियो में यह स्पष्ट पता नहीं चल रहा है कि रऊफ और उन लोगों के बीच किस बात को लेकर झड़प हुई, लेकिन माना जा रहा है कि वे टीम के खराब प्रदर्शन के लिये कथित रूप से उन पर छींटाकशी कर रहे थे। वीडियो में दिख रहा है कि रऊफ ने अपना आपा खो दिया और वे उन लोगों के पीछे भागे। इस दौरान उनकी पत्नी ने रऊफ को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन रऊफ ने चप्पलें निकाल ली और लोगों की तरफ दौड़े। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच बचाव भी किया। वीडियो में एक प्रशंसक को कहते सुना गया, एक पिक्चर मांगी है बस।


हारिस ने तोड़ी चुप्पी

वीडियो वायरल होने के बाद रऊफ विवाद में घिर गए थे। हालांकि, कुछ समय बाद रऊफ ने इस विवाद पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि अगर कोई उनके परिवार को बीच में घसीटने की कोशिश करेगा तो वह जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगे। रऊफ ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कहा, मैंने सोचा था कि सोशल मीडिया पर इसका जिक्र नहीं करूंगा, लेकिन अब वीडियो बाहर आने के बाद मुझे लगता है कि बोलना जरूरी है। जानी मानी हस्ती होने के नाते हमें लोगों की हर तरह की प्रतिक्रिया से कोई गुरेज नहीं हैं। उन्हें हक है कि हमारा साथ दें या हमारी आलोचना करें, लेकिन जब बात मेरे माता-पिता या परिवार की आएगी तो मैं माकूल जवाब देने से पीछे नहीं हटूंगा। कोई किसी भी पेशे में हो लेकिन उसका और उसके परिवार का सम्मान करना चाहिए।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here