Home Breaking News USA vs SA: द. अफ्रीका ने लगातार पांचवां मैच जीता, 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, यूएसए को 18 रन से हराया

USA vs SA: द. अफ्रीका ने लगातार पांचवां मैच जीता, 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, यूएसए को 18 रन से हराया

0
USA vs SA: द. अफ्रीका ने लगातार पांचवां मैच जीता, 15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की, यूएसए को 18 रन से हराया

[ad_1]

South Africa wins fifth consecutive match, equals 15-year-old record, beats USA by 18 runs T20 World Cup 2024l

दक्षिण अफ्रीका की टीम
– फोटो : Proteas Men Twitter

विस्तार


दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के पहले मुकाबले में अमेरिका को 18 रन से हरा दिया है। एंटीगुआ में खेले गए सुपर-8 ग्रुप-2 के इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 194 रन बनाए थे। जवाब में अमेरिका की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। अमेरिका की पारी के दौरान 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने हरमीत सिंह का विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी दो ओवर में अमेरिका को 28 रन चाहिए थे। तब हरमीत और आंद्रीज गौस क्रीज पर थे।

पहली ही गेंद पर हरमीत कैच आउट हो गए। उन्होंने 22 गेंद में 38 रन की पारी खेली थी। गौस के साथ 91 रन की साझेदारी निभाई थी। हालांकि, हरमीत के आउट होने पर मैच पलट गया। रबाडा के 19वें ओवर में दो रन आए और आखिरी ओवर में अमेरिका को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे और टीम सिर्फ सात रन बना सकी। गौस 47 गेंद में पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक ने 74 रन की पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका ने इस विश्व कप में लगातार पांचवां मैच जीता। यह टी20 विश्व कप में उनके सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का सिलसिला है। इससे पहले 2009 टी20 विश्व कप में भी उन्होंने लगातार पांच मैच जीते थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here