[ad_1]

स्टालिन सरकार पर विपक्ष हमलावर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में अवैध शराब कांड मामले को भले ही राज्य की स्टालिन सरकार ने जांच के लिए सीबी-सीआईडी की सौंप दिया है। लेकिन विपक्ष इस मामले को लेकर पूरी तरह हमलावर है। बता दें कि जहरीली शराब पीने से हुए मामले में अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 50 से ज्यादा लोगों का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं इस शराब कांड के बाद पूर्व एआईएडीएमके नेता वी.के. शशिकला ने कल्लाकुरिची सरकारी मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की है। इस दौर तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता की करीबी वीके शशिकला ने कहा कि राज्य सरकार को इस पूरे शराब कांड की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
#WATCH | Tamil Nadu: Former AIADMK leader VK Sasikala visits victims of Hooch tragedy in Kallakurichi Government Medical College. pic.twitter.com/zIugeSxVgH
— ANI (@ANI) June 20, 2024
एक हफ्ते में गिरफ्तार हो आरोपी- शशिकला
शशिकला ने आगे कहा कि हर साल शराब से होने वाली मौतें लगातार बढ़ रही हैं, घट नहीं रही है। इस घटना के जिम्मेदार व्यक्ति को एक हफ्ते में गिरफ्तार किया जाए। सरकार को इस मामले में अधिकारी के तबादले की जगह निलंबित करना चाहिए। अगर सरकार इस मामले में कार्रवाई नहीं करेगी तो लोग कार्रवाई करेंगे। मेरा मानना है कि बिना सरकार की जानकारी के बिना यह घटना घटित हुई होगी।
[ad_2]
Source link