Home Sports T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बेंच गर्म करेंगे ये 3 खिलाड़ी! टॉस के वक्त टूट सकता है दिल

T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बेंच गर्म करेंगे ये 3 खिलाड़ी! टॉस के वक्त टूट सकता है दिल

0
T20 World Cup 2024: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में बेंच गर्म करेंगे ये 3 खिलाड़ी! टॉस के वक्त टूट सकता है दिल

[ad_1]

Team India: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 मुकाबला आज भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से बारबाडोस में ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच अभी तक 8 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं. भारत ने 8 में से 7 मैच जीते हैं, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है. 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें शायद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में बेंच गर्म करनी पड़ेगी. आइए एक नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही 3 खिलाड़ियों पर:

1. युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अफगानिस्तान के खिलाफ आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में नहीं खेल पाएंगे. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की जगह फिक्स होगी. ऐसे में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बचेगी. युजवेंद्र चहल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 96 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की मौजूदगी के कारण युजवेंद्र चहल का खेल पाना मुश्किल है. युजवेंद्र चहल बेंच गर्म करते और पानी पिलाते हुए नजर आएंगे.

2. संजू सैमसन 

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अफगानिस्तान के खिलाफ आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में नहीं खेल पाएंगे. विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत टीम मैनेजमेंट की पहली पसंद हैं. संजू सैमसन का ऐसे में स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेल पाना मुश्किल है. टीम इंडिया में पहले से ही रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत जैसे क्रिकेटर शामिल हैं, जो भारतीय टीम को मजबूती देते हैं. रोहित शर्मा ऐसे में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में तवज्जो नहीं देंगे और ये खिलाड़ी मैदान पर खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए नजर आ सकता है. 

3. अक्षर पटेल      

अक्षर पटेल को अफगानिस्तान के खिलाफ आज होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में बेंच गर्म करनी पड़ सकती है. टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से एक दिन पहले ही संकेत दिए थे कि इस मुकाबले में कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. कुलदीप यादव आएंगे तो अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ेगा. रवींद्र जडेजा के तौर पर हालांकि प्लेइंग इलेवन में एक लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर पहले से ही मौजूद है. टीम मैनेजमेंट बॉलिंग अटैक में वैराइटी लाने के लिए कुलदीप यादव को तरजीह दे सकती है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here